Wednesday, February 11

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में आईपीएल से संन्यास ले लिया है। इस दिग्गज स्पिनर ने साल 2009 में अपना पहला मुकाबला खेला था, जिसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने नए एक्शन तथा वेरिएशन से दुनिया को हमेशा आश्चर्यचकित करते रहे। उनके चेन्नई सुपर किंग्स छोड़ने की बात चल रही थी, लेकिन अचानक से ही उन्होंने अब रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है।

ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि अब रविचंद्रन अश्विन क्या करेंगे और वो कहाँ खेलते हुए नज़र आएंगे। इस बारे में जवाब आपको इसी आर्टिकल में मिलेगा कि वो भविष्य में क्या करेंगे।

3 महीने लगातार क्रिकेट खेलना काफी मुश्किल – अश्विन

Ravichandran Ashwin
Ravichandran Ashwin

भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज़ ने कुछ दिन पहले ही आईपीएल से संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया था। हालाँकि उन्होंने अपने रिटायरमेंट पोस्ट में बताया था कि वो अभी पूरी तरह से क्रिकेट नहीं छोड़ रहे हैं, बल्कि आगे अन्य जगहों पर क्रिकेट खेलते हुए नज़र आएंगे। स्टार स्पिनर ने हाल ही में इस लीग से संन्यास लेने के बारे में खुलासा किया है।

जिसमें बताया कि लगातार 3 महीने तक क्रिकेट खेलना और उसके साथ ट्रैवल करना काफी मुश्किल हो जाता है और उसमें रिकवर करने का समय भी नहीं मिलता है। ऐसे में इतने लंबे समय तक खेलना उनके लिए काफी कठिन हो रहा था, जिसके चलते उन्होंने संन्यास लिया है।

द हंड्रेड में खेलने पर है अश्विन की नज़र

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने जब से आईपीएल से संन्यास लिया है, तब से उनकी नज़र अब इंग्लैंड की टी20 लीग “द हंड्रेड” पर है। उन्होंने खुद कहा है कि वे इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए काफी उत्साहित हैं। अब जब वो बीसीसीआई के साथ अनुबंधित खिलाड़ी नहीं हैं, तो उन्हें विदेशी लीग में खेलने से कोई रोक नहीं है।

बीसीसीआई के नियमों के अनुसार, कोई भी पुरुष भारतीय क्रिकेटर तभी विदेशी लीग में खेल सकता है, जब वह भारत की ओर से हर तरह का क्रिकेट खेलना बंद कर दे, यानी पूरी तरह से संन्यास ले ले। हालाँकि महिला क्रिकेटर्स के लिए ऐसे नियम नहीं हैं, इसलिए कई भारतीय महिला खिलाड़ी पहले भी “द हंड्रेड” में खेल चुकी हैं।

भारतीय मालिकों के आने से खुल सकता है रास्ता

इस साल द हंड्रेड में कुछ बड़े बदलाव हुए हैं, जिसमें नई टीमों के साथ नए मालिकों की भी एंट्री हुई है और ऐसे में आईपीएल टीमों के मालिकों ने इसमें हिस्सेदारी ली है। जिससे स्टार खिलाड़ियों की मांग भी बढ़ गई है, और इसी वजह से अश्विन जैसे अनुभवी खिलाड़ी की अहमियत और भी बढ़ गई है। बता दें कि अब इस लीग की 8 टीमों में से 4 का शेयर आईपीएल ओनर्स के पास है, जिसके चलते उनको लेने के लिए वे दिलचस्पी दिखा सकते हैं।

एसए टी20 में भी खेल सकते हैं अश्विन

यहीं नहीं, वो साउथ अफ्रीका में होने वाली एसए 20 लीग में भी खेल सकते हैं क्योंकि वो अभी भी सीएसके से संबंधित हैं और उनकी अकादमी सहित कई जगह अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनके और चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक के बीच रिश्ते काफी अच्छे हैं।

सीएसके की फ्रेंचाइज़ी दुनिया भर की कई लीगों में है और वहाँ पर उन्हें बड़े इंडियन फेस की ज़रूरत है, जो कि कप्तानी संभाल लें। ऐसे में अश्विन से अच्छा विकल्प कोई और नहीं हो सकता है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version