Asia Cup 2025: आगामी एशिया कप 2025 से पहले सभी आठ टीमों ने अपने-अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। वहीं अभी तक श्रीलंका बोर्ड ने इसके लिए अपनी टीम जारी नहीं की थी। लेकिन उन्होंने भी अब बीते 28 अगस्त को अपनी अधिकारिक वेबसाइट के जरिए टीम घोषित कर दी है। इस टूर्नामेंट में श्रीलंका टीम की कमान स्टार ऑलराउंडर चरिथ असलंका को मिली है। एशिया में होने वाले टूर्नामेंट के लिए श्रीलंकाई टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण है।
एशिया कप के लिए श्रीलंका टीम का हुआ ऐलान :-
इस बार एशिया कप 2025 का आयोजन यूएई में होने जा रहा है। इसमें श्रीलंका की टीम को खिताब जीतने की प्रबल दावेदारों में से एक माना जा रहा है। क्यूंकि साल 2023 में भी श्रीलंका की टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था।

तब उस खिताबी मैच में उनको भारतीय टीम से करारी हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार यह टीम भारत से अपना बदला लेने के इरादे से उतरेगी। जबकि इस टीम की कमान चरिथ असलंका के हाथों में रहने वाली है। वहीं इस बार श्रीलंकाई टीम का कोई वाइस कैप्टन नहीं है।
इन खिलाड़ियों को मिला यूएई जाने का मौका :-
एशिया कप 2025 के लिए इस बार श्रीलंका की टीम में पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, कमिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दसुन शनाका, महीश तीक्षणा, दुष्मंता चमीरा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, चमिका करुणारत्ने जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं।

जबकि नुवानिदो फर्नांडो, दुनिथ वेल्लालागे, बिनुरा फर्नांडो, कमिल मिशारा जैसे युवा खिलाड़ी यूएई में जाकर अपनी चमक बिखेरते हुए दिखाई देंगे। इस बीच हम आपको बता देना चाहते हैं कि श्रीलंकाई टीम एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत 13 सितंबर को करने वाली है। इस टीम का पहला मैच बांग्लादेश की टीम के साथ होने वाला है। वहीं उनका यह मैच अबु धाबी में खेला जाएगा।
श्रीलंका का फुल स्क्वॉड इस प्रकार है :-
चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, नुवानिदो फर्नांडो, कमिंडु मेंडिस, कमिल मिशारा, वानिंदु हसरंगा, दसुन शनाका, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षणा, दुष्मंता चमीरा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, चमिका करुणारत्ने व बिनुरा फर्नांडो.
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







