IPL 2026: आईपीएल 2026 का 48 वां मैच आज मंगलवार, 5 मई को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच यह मैच आज दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में दिल्ली की टीम ने राजस्थान रॉयल्स टीम को 7 विकेट से हराया था।

जबकि चेन्नई की टीम ने मुंबई इंडियंस की टीम को 8 विकेट से हराया था। आज के इस मैच में भी ये दोनों टीमें अपनी इस जीत की लय को बरकरार रखने के लिए मैदान पर उतरेंगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

DC टीम के खिलाफ CSK का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 32 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम को इनमें से अभी तक कुल 12 ही मैचों में जीत मिली है। जबकि दूसरी तरफ इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को इनमें से 20 मैचों में जीत मिली है।

Chennai Super Kings
Chennai Super Kings

इसके अलावा आईपीएल 2026 के इस मौजूदा सीजन में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच एक मैच खेला गया है। तब इस मैच को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 23 रनों से जीत लिया था। आज भी यह टीम जीतने के इरादे से ही मैदान पर उतरने वाली है।

आज इस तरह की हो सकती है CSK की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को मुंबई इंडियंस टीम के खिलाफ खेलते हुए 8 विकेट से जीत मिली थी। तब उस मैच में चेन्नई टीम की तरफ से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। जबकि गेंदबाजी में अंशुल कंबोज और नूर अहमद ने शानदार गेंदबाजी की थी। आज के इस मैच में भी इस टीम को उनसे वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Chennai Super Kings
Chennai Super Kings

CSK टीम की संभावित 11 :- संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी और खलील अहमद।

इम्पैक्ट सब : अंशुल कंबोज, श्रेयस गोपाल, रामकृष्ण घोष और राहुल चाहर।

आज इस संयोजन के साथ उतर सालती है DC की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने राजस्थान रॉयल्स की टीम को 7 विकेट से हराया था। तब उस मैच में दिल्ली टीम की तरफ से बल्लेबाजी में केएल राहुल और पथुम निसंका ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली थी। जबकि इस टीम की तरफ से गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क ने 3 शानदार विकेट लिए थे। इसके अलावा आज भी इन सभी से दिल्ली की टीम को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Delhi Capitals
Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित एकादश : केएल राहुल (विकेटकीपर), प्रथुम निशंका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, आकिब नबी, कुलदीप यादव, टी नटराजन ,

DC के इम्पैक्ट सब प्लेयर : लुंगी एनगिडी, समीर रिजवी, आकिब नबी, पृथ्वी शॉ

कैसा रहने वाला है आज दिल्ली की पिच का मिजाज :-

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं। क्योंकि यहाँ पर विकेट सपाट होती हैं। इस ग्राउंड पर गेंद भी बल्ले पर अच्छे से आती हैं। पहले यहाँ की पिच काफी बॉलिंग फ़रिनेदलय होती थी जहाँ रन बनाना बहुत मुश्किल होते थे लेकिन पिछले कुछ सालों में यहाँ पर ढेरों रन बनते हैं।

Arun Jaitley Stadium Pitch Report
Arun Jaitley Stadium Pitch Report

शाम के मैचों में यहाँ ड्यू की भूमिका अहम होती है जिसकी वजह से दूसरी पारी में गेंद और अच्छे से बल्ले पर आती हैं, जिससे शॉट्स लगाना आसान हो जाता हैं। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।

कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम :-

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार, 5 मई 2026 को दिल्ली का मौसम साफ रहने वाला है। इसके अलावा आज यहां दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। लेकिन आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां पर सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा।

कब और कहां देखें यह मैच :-

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच आज यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज शाम 7 बजे होगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version