IPL 2026: आईपीएल 2026 का 55 वां मैच आज सोमवार, 11 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स की टीम को सुनराइजर्स हैदराबाद टीम के खिलाफ खेलते हुए 33 रनों से हार मिली थी।

जबकि दिल्ली कैपिटल्स को अपने पिछले मैच में केकेआर टीम के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं आज के इस मैच को ये दोनों ही टीमें जीतने के इरादे से खेलेंगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

दोनों टीमों के बीच रही है कांटे की टक्कर :-

आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 36 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए अभी तक दिल्ली की टीम को इनमें से कुल 17 मैच में जीत मिली है। जबकि इस दौरान खेलते हुए पंजाब किंग्स की टीम को इनमें से 18 मैच में जीत मिली है।

Punjab Kings
Punjab Kings

वहीं इन दोनों के बीच खेले गए एक मैच का कोई भी नतीजा नहीं निकल पाया था। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन में इन दोनों के बीच एक मैच खेला गया है। तब उस मैच को पंजाब किंग्स की टीम ने 6 विकेट से जीता था।

आज इस तरह की हो सकती है DC की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को केकेआर की टीम के खिलाफ खेलते हुए 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में दिल्ली टीम की तरफ से केवल पथुम निसंका ही अर्धशतकीय पारी खेल पाए थे। उनके अलावा दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज इस मैच में नहीं चल पाया था। वहीं आज के इस मैच में सभी की नजरें अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल पर टिकी रहेगी।

Delhi Capitals
Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित एकादश : केएल राहुल (विकेटकीपर), प्रथुम निशंका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, आकिब नबी, कुलदीप यादव, टी नटराजन ,

DC के इम्पैक्ट सब प्लेयर : लुंगी एनगिडी, समीर रिजवी, आकिब नबी, पृथ्वी शॉ

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है PBKS की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के खिलाफ खेलते हुए 33 रन से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में पंजाब टीम की तरफ से प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य दोनों सलामी बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे। वहीं इस मैच में केवल कूपर कॉनॉली ही शानदार शतकीय पारी खेल पाए थे। लेकिन इस मैच में वह भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए थे। आज कप्तान श्रेयस अय्यर पर सभी की नजरें रहेंगी।

Punjab Kings
Punjab Kings

PBKS की संभावित एकादश : प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजय वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

PBKS के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- सूर्यांश शेडगे, प्रियांश आर्य, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे और हरप्रीत बरार।

कैसी रहने वाली है आज धर्मशाला की पिच :-

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की पिच को काली मिटटी से बनाया गया है। इस पिच की मिटटी में बालू की मात्रा न के बराबर है। तभी तो यहां की पिच पर गति और उछाल दोनों मिलता है। धर्मशाला स्टेडियम की पिच में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकता है।

International Cricket Stadium Dharamshala
International Cricket Stadium Dharamshala

मूवमेंट होने से बल्लेबाजों के लिए चुनौती रह सकती है लेकिन बॉउंड्री छोटी है इसलिए यहां हवाई फायर किए जा सकते हैं। शुरुआत में यहां संभलकर खेलने की जरुरत होगी, जबकि स्पिनर्स को यहां अटैकिंग होकर खेला जा सकता है।

कैसा रहने वाला है आज धर्मशाला का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज सोमवार, 11 मई को धर्मशाला में मौसम बादलों वाला रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की ज्यादा संभावना नहीं है। जिसके चलते हुए आज यहां पर सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है।

आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें :-

पंजाब किंग्स के लिए कूपर कॉनॉली ने पिछले 10 मैचों में 171.36 की स्ट्राइक रेट से 377 रन बनाए हैं। जबकि बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 364 रन आए हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने पिछले 10 मैच में 180.69 की स्ट्राइक रेट से 468 रन बनाए हैं।

KL Rahul
KL Rahul

इसके अलावा गेंदबाजी में पंजाब की तरफ से अर्शदीप ने पिछले 10 मैच में 10.42 की इकॉनमी से 11 विकेट लिए हैं। जबकि दिल्ली की तरफ से अक्षर पटेल ने पिछले 10 मैचों में 8.3 की इकॉनमी से 9 विकेट लिए हैं।

कब और कहां देखें आज यह मैच :-

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच आज यह मैच सोमवार, 11 मई को शाम 7:30 बजे से धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version