Monday, February 23

कर्नाटक के युवा बल्लेबाज स्मरण रविचंद्रन देश के उभरते हुए सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी क्लासिक तकनीक और स्थिर मानसिकता से घरेलू क्रिकेट में खास पहचान बनाई है।

स्मरण ने कम उम्र में ही अंडर 16 और अंडर 19 टीम से कर्नाटक की सीनियर टीम तक का सफर तय कर लिया है। रविचंद्रन एक बार फिर से सुर्ख़ियों में हैं क्योंकि डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार वो रनों का अम्बार लगा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं स्मरण रविचंद्रन?

रविचंद्रन स्मरण की  व्यक्तिगत जानकारी (Ravichandran Smaran Personal Information)

Ravichandran Smaran Profile: Age, Height, Career And Stats
Ravichandran Smaran Profile: Age, Height, Career And Stats

पूरा नाम: रविचंद्रन स्मरण

जन्म: 5 मई 2003 (मैसूरु)

उम्र: 22 वर्ष

बैटिंग स्टाइल: लेफ्ट-हैंड बैट

बॉलिंग स्टाइल: राइट-आर्म ऑफब्रेक

भूमिका: ओपनिंग बल्लेबाज

हाइट: 5 फ़ीट 10 इंच

टीमें: कर्नाटक, गुलबर्गा मिस्टिक, शिवमोग्गा स्ट्राइकर्स, सनराइजर्स हैदराबाद

रविचंद्रन के पिता को दिखा उनका टैलेंट

रविचंद्रन का जन्म 5 मई 2003 को मैसूरु में हुआ था। बचपन से ही उनके अंदर टैलेंट था, जो उनके पिता को दिखाई दिया और उन्हें एक अच्छा खिलाड़ी बनाने के लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी थी। उनके पिता खुद एक वॉलीबॉल प्लेयर थे। उसके बाद उन्हें कोचिंग के लिए बेंगलुरु के वल्चर क्रिकेट क्लब में एडमिशन लिया गया और उसके बाद उन्होंने अपने टैलेंट की झलक दिखानी शुरू की। जिसके चलते उन्हें अंडर-16 और इंडिया बी अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला।

कर्नाटक प्रीमियर लीग से बनाया नाम

रविचंद्रन के करियर का ब्रेकथ्रू कर्नाटक प्रीमियर लीग रहा, जहाँ उन्होंने काफी शानदार बल्लेबाजी की, जिसके चलते उन्हें डोमेस्टिक क्रिकेट में खेलने का मौका मिला। अपने टी20 डेब्यू मैच में ही स्मरण ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया था। उसके बाद उन्हें लिस्ट ए और फर्स्ट क्लास में डेब्यू करने का भी मौका मिला।

सनराइजर्स ने इंजरी रिप्लेसमेंट के रूप में किया था टीम में ऐड

स्मरण ने विजय हज़ारे ट्रॉफी के फाइनल में शतक लगाकर अपनी टीम को मैच जिताने में मदद की थी, जिसके बाद उनका नाम तेजी से चर्चा में आया था। आईपीएल 2025 में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने स्पिन गेंदबाज एडम जेम्पा की रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया था और अब उन्हें अगले सीजन के लिए रिटेन कर लिया है। रविचंद्रन इस साल भी काफी जबरदस्त फॉर्म में हैं और वो लगातार रन बना रहे हैं, जिसके चलते उन्हें इस बार आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

रविचंद्रन स्मरण करियर टाइमलाइन (Ravichandran Smaran Career Timeline)

T20I डेब्यू: अभी नहीं हुआ

वनडे डेब्यू: अभी नहीं हुआ

फर्स्ट-क्लास डेब्यू: कर्नाटक की ओर से बनाम मध्यप्रदेश – 11 से 14 अक्टूबर 2024

लिस्ट A डेब्यू: कर्नाटक की और से बनाम मुंबई – 21 दिसंबर 2024

टी20 डेब्यू: कर्नाटक बनाम त्रिपुरा – 25 नवंबर 2024

खेलने का अंदाज और विशेषता

रविचंद्रन अपने स्वाभाविक टाइमिंग और संतुलित शॉट चयन के लिए जाने जाते हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की बल्लेबाजी में क्लासिक स्ट्रोकप्ले के साथ आधुनिक टी20 गेम का आक्रामक स्पर्श दिखता है। वह नई गेंद पर धैर्य के साथ खेलते हैं और मध्य ओवरों में स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। उनका फिटनेस लेवल और लगातार रन बनाने की क्षमता उन्हें भारतीय क्रिकेट के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है।

रविचंद्रन स्मरण के बैटिंग आंकड़े (Ravichandran Smaran Batting Stats)

Format Matches Innings Runs Average Strike Rate 100s 50s Highest Score
FC 12 18 952 63.46 60.71 3 3 220*
List A 10 7 433 72.16 100.23 2 2 101
T20 6 6 170 34.00 170.00 0 1 57

रविचंद्रन स्मरण के बॉलिंग आँकड़े (Ravichandran Smaran Bowling Stats)

Format Matches Average Wickets Strike Rate Economy 5w 10w
FC 12
List A 10
T20 6

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version