Saturday, February 14

टीम इंडिया ने अपने एशिया कप के सफर की शुरुआत काफी शानदार अंदाज में की हैं। उन्होंने अपने पहले मैच में मेजबान टीम यूएई को बुरी तरह से हराकर पॉइंट्स टेबल के टॉप में जगह बना ली है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने बहुत से रिकार्ड्स अपने नाम किए हैं। तो चलिए जानते हैं उन रिकार्ड्स के बारे में जो कल बने हैं।

इंडिया बनाम यूएई मुकाबले में बने कुछ अद्भुत रिकॉर्ड

Records made in India Vs UAE Match
Records made in India Vs UAE Match

टी20 में सबसे ज्यादा गेंदे शेष रहते हुए जीत दर्ज करना

टीम इंडिया ने यूएई के खिलाफ हुए मुकाबले में 93 गेंद शेष रहते हुए जीत दर्ज कर ली थी। गेंदों के लिहाज से यह टी20 क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी जीत है। सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम पर है, जिन्होंने 2024 में हुए टी20 वर्ल्ड कप के दौरान 101 गेंद पहले लक्ष्य का पीछा कर लिया था।

इसके पहले गेंद रहते हुए सबसे बड़ी जीत साल 2021 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ आई थी। तब उन्होंने 81 गेंद शेष रहते हुए जीत दर्ज कर ली थी।

101 इंग्लैंड बनाम ओमान नॉर्थ साउंड 2024

93 भारत बनाम यूएई दुबई 2025

90 श्रीलंका बनाम नीदरलैंड्स चैटोग्राम 2014

90 ज़िम्बाब्वे बनाम मोज़ाम्बिक नैरोबी 2024

सबसे कम गेंदों में टी20 मैच खत्म होने का रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने यूएई के खिलाफ हुए मुकाबले में एक और कीर्तिमान अपने नाम किया था। उन्होंने टी20 मैच को सबसे कम गेंदों में खत्म करने का रिकॉर्ड भी बना लिया है। भारतीय टीम ने मात्र 106 गेंदों में मैच खत्म कर दिया था। जिसमें से 27 गेंदें इंडिया ने जबकि 79 बॉल यूएई ने खेली थीं।

सबसे कम गेंदों में मैच खत्म करने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम पर है, जिन्होंने मात्र 93 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

93 नीदरलैंड्स बनाम श्रीलंका चटगाँव 2014

99 ओमान बनाम इंग्लैंड नॉर्थ साउंड 2024

103 नेट बनाम श्रीलंका शारजाह 2021

106 यूएई बनाम भारत दुबई 2025

भारतीय बल्लेबाजों द्वारा मैच की पहली गेंद में सिक्स

भारत के युवा ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एशिया कप के पहले मैच में यह ख़ास उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वो चौथे ऐसे भारतीय खिलाड़ी बने हैं जिन्होंने टी20 क्रिकेट की पहली गेंद पर सिक्स लगाया है।

अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 में यूएई के खिलाफ खेले गए मुक़ाबले में यह कीर्तिमान रचा है। इस ओपनिंग बल्लेबाज ने यूएई के गेंदबाज हैदर अली की पहली गेंद पर सिक्स मारा था। उन्होंने यूएई के लेफ्ट आर्म स्पिनर की पहली गेंद पर लॉन्ग ऑफ के ऊपर सिक्स मारकर इतिहास रचा था।

रोहित शर्मा बनाम आदिल राशिद, अहमदाबाद 2021

यशस्वी जयसवाल बनाम सिकंदर रज़ा, हरारे 2024

संजू सैमसन बनाम जोफ्रा आर्चर, वानखेड़े स्टेडियम 2025

अभिषेक शर्मा बनाम हैदर अली, दुबई 2025

टी20 इंटरनेशनल में विदेश में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

टीम इंडिया ने यूएई के खिलाफ हुए मुकाबले में धारदार गेंदबाजी करते हुए उन्हें सस्ते में समेट कर रख दिया था। उनकी शुरुआत भले ही ठीक हुई थी लेकिन एक बार कुलदीप यादव ने गेंदबाजी शुरू की तो उसके बाद उनको खेलना काफी मुश्किल हो गया।

जिसका नतीजा यह हुआ कि टीम के एक समय 47 रनों पर 2 विकेट ही गिरे थे लेकिन अगले 10 रनों के अंदर वो ऑलआउट हो गई। इसमें चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप की बहुत अहम भूमिका थी। उन्होंने 4 विकेट लिए थे और अब वो टी20 क्रिकेट में विदेश में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 5वें नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को पछाड़ा है।

अर्शदीप सिंह – 71 विकेट (45 मैच)

हार्दिक पांड्या – 63 विकेट (67 मैच)

जसप्रीत बुमराह – 62 विकेट (42 मैच)

भुवनेश्वर कुमार – 56 विकेट (53 मैच)

कुलदीप यादव – 52 विकेट (25 मैच)

रविचंद्रन अश्विन – 50 विकेट (44 मैच)

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version