Friday, March 20

महिला क्रिकेट की लोकप्रियता आज पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रही है। WBBL और WPL जैसे टूर्नामेंट्स ने इस खेल को नए मुकाम पर पहुँचा दिया है। इन लीग्स ने महिला क्रिकेटरों को न सिर्फ एक मजबूत मंच दिया, बल्कि उन्हें घर-घर में पहचान भी दिलाई।

इन टूर्नामेंट्स की बदौलत महिला खिलाड़ियों को अब खेल से शानदार वेतन मिलता है। इसके साथ ही वे बड़े-बड़े ब्रांड एंडोर्समेंट्स, विज्ञापनों और इवेंट्स से भी मोटी कमाई कर रही हैं। यही कारण है कि आज कई महिला क्रिकेटर दुनिया की सबसे अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं।

आइए एक नज़र डालते हैं उन महिला क्रिकेटर्स पर, जिन्होंने मैदान पर शानदार प्रदर्शन कर पैसे और शोहरत दोनों कमाए और प्रोफेशनल स्तर पर लगातार आगे बढ़ रही हैं।

ये हैं वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे अमीर महिला क्रिकेटर

1. एलिस पेरी

Ellyse Perry
Ellyse Perry

ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर एलिसे पेरी मौजूदा समय में महिला क्रिकेट की सबसे चमकदार सितारों में से एक हैं। लगभग 116.2 करोड़ रुपये की नेट वर्थ के साथ वे इस सूची में सबसे ऊपर आती हैं। पेरी ने न केवल क्रिकेट, बल्कि फ़ुटबॉल में भी ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया है और दोनों खेलों के विश्व कप खेल चुकी हैं। अपनी बहुमुखी प्रतिभा, निरंतर प्रदर्शन और बड़ी ब्रांड वैल्यू के कारण वे आज महिला क्रिकेट की सबसे प्रभावशाली और मूल्यवान खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं।

2. मेग लैनिंग

Meg Lanning
Meg Lanning

एलिस पेरी के बाद इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग का नाम आता है। करीब 75 करोड़ रूपये की नेटवर्थ के साथ वो महिला क्रिकेट की सबसे सफल कप्तानों में से एक मानी जाती हैं। उनकी लीडरशिप में ऑस्ट्रेलिया ने कई वर्ल्ड कप अपने नाम किए हैं। कप्तान के तौर पर उन्होंने खेल का पूरा अंदाज़ बदल दिया, वहीं उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने उन्हें टॉप खिलाड़ियों की लिस्ट में और मज़बूत जगह दिलाई। क्रिकेट से होने वाली कमाई के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट और एडवर्टाइजिंग भी उनकी इनकम का बड़ा हिस्सा हैं।

3. मिताली राज

वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे अमीर महिला क्रिकेटरों के नाम
Mithali Raj

भारतीय महिला टीम की दिग्गज बल्लेबाज़ मिताली राज इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आती हैं। करीब 42 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ वो क्रिकेट की सबसे बड़ी हस्तियों में से एक हैं। महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड उनके नाम है। दो दशक से ज़्यादा लंबे करियर में मिताली ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है, जिसकी वजह से उन्होंने न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में महिला क्रिकेट की लोकप्रियता और सम्मान को नई ऊंचाई दी है।

4. स्मृति मंधाना

Smriti Mandhana
Smriti Mandhana

दुनिया में होने वाली तमाम लीग और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक, इस सलामी महिला क्रिकेटर ने अपनी बल्लेबाज़ी से सभी को काफी आकर्षित किया है, स्मृति मंधाना की कुल संपत्ति 34 करोड़ रूपये है। अपनी शानदार बल्लेबाज़ी शैली के लिए जानी जाती  हैं। कई ब्रांड्स का विज्ञापन भी इनको मिला हैं।

5. हरमनप्रीत कौर

Harmanpreet Kaur
Harmanpreet Kaur/Getty Images

भारत की पावर हिटर और मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत कौर करीब 26 करोड़ रूपये की कुल संपत्ति के साथ इस लिस्ट में शामिल हैं। अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी, दमदार शॉट्स और शानदार रणनीतिक खेल की बदौलत उन्होंने न सिर्फ टीम इंडिया को कई बार जीत दिलाई है, बल्कि लाखों फैंस का दिल भी जीता है।

6. सारा टेलर

 Sarah Taylor
Sarah Taylor

इंग्लैंड की स्टार क्रिकेटर सारा टेलर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 17 करोड़ रूपये आंकी जाती है। क्रिकेट के साथ-साथ विज्ञापनों और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से भी उन्हें अच्छी-खासी कमाई होती है, जिसकी वजह से वह दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटरों में गिनी जाती हैं।

7. ईशा गुहा

Isa Guha

इंग्लैंड टीम की पूर्व क्रिकेटर ईशा गुहा भी इस सूची का हिस्सा हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 13 करोड़ रूपये है। अपने स्टाइलिश खेल और शानदार प्रदर्शन की वजह से वह फैंस के बीच काफी पॉपुलर रही हैं। क्रिकेट करियर के अलावा, वह कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापन भी करती हैं, जिससे उनकी कमाई में लगातार इज़ाफा हुआ है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version