Saturday, February 14

रिंकू सिंह अब क्रिकेट की दुनिया में चर्चित चैहरा बन चुके हैं। खासकर टी-20 क्रिकेट में अलीगढ़ के बल्लेबाज बीते दो सालों के अंदर सभी को अपने खेल का दिवाना बना दिया है। आईपीएल 2023 में रिंकू सिंह का नाम दुनिया ने तब जाना जब उन्होंने एक ओवर में पांच छक्के जड़ दिए। इसके अलावा अब हाल में ही ऑस्ट्रेलिया के साथ हो रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में रिंकू सिंह ने छक्का जड़ कर मैच को फिनिश किया। अब माना जा रहा है कि आने वाले दिनों वो ही भारतीय टीम के फिनिशर होंगे।

Rinku Singh

अगर बात करें रिंकू सिंह के व्यक्तिगत जीवन की तो बता दें कि इस युवा हौनहार खिलाड़ी ने अपने जीवन में काफी गरीबी देखी है। लेकिन आईपीएल 2023 में उनकी तूफानी बल्लेबाजी की वजह से उनकी जिंदगी बदल गई। ये ही कारण है कि अब वो भारतीय टीम से भी खेल कर सबको अपना दिवाना बना रहे हैं। आज के इस लेख में हम रिंकू सिंह की कमाई के बारे में जानेंगे। तो आइए जानते हैं कि आखिर उनकी नेट वर्थ कितनी है।

Rinku Singh जब IPL 2023 में रिंकु सिंह ने लगातार 5 छक्के मारकर मचाया था तांडव, GT के मुंह से छीनी जीत

रिंकू सिंह की नेट वर्थ

अगर बात करें रिंकू सिंह के आईपीएल से कमाई के बारे में तो केकेआर (कोलकाता नाइट राइडर्स) के लिए वो एक मैच के 4.23 लाख रुपये की रकम लेते हैं। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स के मूताबिक रिंकू सिंह सालाना 60 से 70 लाख रुपये तक की मोटी रकम कमा लेते हैं। वर्तमान समय में रिंकू सिंह की नेटवर्थ 6.12 करोड़ रुपये है।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version