Saturday, June 13

युवा भारतीय निशानेबाज अनीश भानवाला ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने कतर के दोहा में आईएसएसएफ विश्वकप फाइनल 2023 में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में ब्रांज मेडल देश के नाम किया है। भारत के लिए यह आईएसएसएफ विश्वकप के फाइनल में अब तक भारत का पहले मेडल है। गौरतलब है कि अनीश भानवाला राष्ट्रमंडल खेलों में भी चैंपियन रहे थे और कतर के दोहा में उन्होंने फाइनल में तीसरे स्थान के लिए 35 में से 27 अंक लिए।

भारत समेत 21 साल के युवा निशानेबाज अनीश भानवाला के लिए ये साल काफी शानदार रहा है। अनीश ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में देश के लिए पहली बार मेडल तो हासिल किया ही, इसके अलावा एशियाई चैंपियनशिप में पहला सीनियर मेडल व पेरिस ओलंपिक कोटा स्थान भी हासिल किया है। फिलहाल अभी चैंपियनशिप के ब्रॉज मेडल जीता है। उनके अलावा जर्मनी के पीटर फ्लोरियान ने गोल्ड और दो बार ओलंपिक पदक विजेता चीन के लि युएहोंग दूसरे स्थान पर रहे।

ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव के पास टी-20 में एक खास रिकॉर्ड बनाने का है शानदार मौका

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version