IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच इस समय चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। इसके चलते हुए भारतीय टीम दूसरे दिन 358 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। वहीं इसी दौरान चोटिल हुए ऋषभ पंत ने अपनी टीम के लिए 75 गेंदों पर 54 रनों की शानदार पारी खेली। इस बीच उनके बल्ले से 3 चौके और 2 छक्के भी आए। इसी के साथ ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया है। इसके चलते हुए ऋषभ पंत अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं इस समय उन्होंने पूर्व दिग्गज भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की बराबरी कर ली है।

ऋषभ पंत ने रचा नया इतिहास :-

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ जैसे ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 2 छक्के लगाए। इसी के साथ उन्होंने अब टेस्ट क्रिकेट में अपने 90 छक्के भी पूरे कर लिए हैं। इसके चलते हुए अब पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। क्यूंकि उन्होंने अब पूर्व दिग्गज भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की बराबरी कर ली है।

Rishabh Pant
Rishabh Pant

उनसे पहले सहवाग ने भी टेस्ट क्रिकेट में कुल 90 छक्के लगाए थे। इसके बाद इस मामले में तीसरे नंबर रोहित शर्मा का नाम आता है। क्यूंकि रोहित ने भारत के लिए 88 टेस्ट छक्के लगाए हैं। इसके बाद 78 टेस्ट छक्के के साथ एमएस धोनी चौथे नंबर पर आते हैं। जबकि पांचवे नंबर पर रवींद्र जडेजा का नाम आता है। उन्होंने भारत के लिए अभी तक टेस्ट में 74 छक्के लगाए हैं।

चोटिल होने पर भी ऋषभ पंत ने की बल्लेबाजी :-

Rishabh Pant
Rishabh Pant

मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे। तब इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की गेंद को पंत ने रिवर्स स्वीप लगाने की कोशिश की थी। लेकिन गेंद बल्ले को छूकर सीधा उनके पैर पर जा लगी, जिसके बाद पंत काफी दर्द में दिखे और मैदान पर ही लेट गए थे। उस समय वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। तब उनकी अंगुली से खून भी निकल रहा था। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से मैदान से बाहर ले जाया गया था। लेकिन दूसरे दिन पंत फिर मैदान पर उतरे और 17 रन बनाए। इससे पहले पंत पहले दिन 37 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए थे।

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज :-

ऋषभ पंत – 90 छक्के

वीरेंद्र सहवाग – 90 छक्के

रोहित शर्मा – 88 छक्के

एमएस धोनी – 78 छक्के

रवींद्र जडेजा – 74 छक्के

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version