भारतीय क्रिकेट टीम जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को खेला जाएगा, लेकिन अभी तक टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है। उम्मीद की जा रही है कि इस हप्ते के आखिरी तक टीम घोषित कर दी जाएगी।
इसी बीच एक खिलाड़ी को लेकर काफी चर्चा चल रही है और खबरें हैं कि उसे टीम से बाहर किया जा सकता है, हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस खिलाड़ी को बाहर करने की खबर बड़ी नहीं हैं बल्कि बिना खिलाये ड्रॉप करने से चर्चा बढ़ गई हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं वो खिलाड़ी?
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से ड्रॉप हो सकते हैं पंत

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम का ऐलान जल्द होने वाला है। माना जा रहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा एक बार फिर वनडे खेलते नजर आएंगे। लेकिन सबसे ज्यादा सस्पेंस ऋषभ पंत को लेकर है।
पंत ने पिछले करीब दो साल से भारत के लिए सिर्फ 1 वनडे मैच खेला है। इस दौरान वे कई बार टीम में चुने गए, लेकिन प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाए। मीडिया ख़बरों की मानें, तो अब उन्हें पूरी तरह से वनडे टीम से बाहर किया जा सकता है।
दो साल में खेला हैं सिर्फ एक मैच
ऋषभ पंत ने अगस्त 2024 में श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे खेला था। इसके बाद वे चैंपियंस ट्रॉफी और अन्य सीरीज के लिए टीम में तो चुने गए, लेकिन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। ज्यादातर मैचों में केएल राहुल ही विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाते नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब ईशान किशन भी स्क्वाड में जगह बनाने की रेस में आ गए हैं।
ईशान को टी20 वर्ल्ड कप में भी मिला हैं टीम में मौका
ईशान किशन ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया। उनकी कप्तानी में झारखंड ने पहली बार यह टूर्नामेंट जीता। इसके बाद उनका चयन टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में हुआ।
हालांकि वहां विकेटकीपर संजू सैमसन होंगे। ऋषभ पंत टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं हैं। अब बीसीसीआई की सेलेक्शन कमिटी ऋषभ पंत को लेकर क्या फैसला लेती है, यह टीम के ऐलान के बाद ही साफ होगा।
ऐसा रहा हैं पंत का ओडीआई करियर
ऋषभ पंत ने अब तक 31 वनडे मैचों में 871 रन बनाए हैं। उनका औसत 33.50 का है और उनके नाम एक शतक और पांच अर्धशतक हैं। वहीं ईशान किशन वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगा चुके हैं। हालांकि अगर ईशान किशन को टीम में चुना भी जाता है, तो भी विकेटकीपर बल्लेबाज की पहली पसंद केएल राहुल ही बने रहेंगे।







