टी20 वर्ल्ड कप, क्रिकेट का सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी में से एक हैं। इस टूर्नामेंट को जीतना सभी का सपना होता हैं। यहीं नहीं अगर वर्ल्ड कप घर में हो रहा हो तो यह और भी ज्यादा ख़ास हो जाता हैं।
क्रिकेट हो या कोई भी अन्य खेल अपने घर में खेलना सभी का सपना होता है और ऐसे में अगर वर्ल्ड कप घर में हो रहा हो तो यह तो सोने पर सुहागा होने जैसी बात होती है। इस बार भी टी20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में मेजबानी में होने जा रहा हैं।
अब तक इस टूर्नामेंट के 9 एडिसन हो चुके हैं और उसमें हज़ारों से ज्यादा खिलाड़ी खेल चुके हैं और कई बार यह टूर्नामेंट दो देशों में भी आयोजित किया जा चुका हैं। लेकिन अब तक सिर्फ दो ही खिलाड़ी हुए हैं जो अपने घर में दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खेलने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं वो खिलाड़ी?
हार्दिक और बुमराह घर में खेलेंगे दूसरा टी20 वर्ल्ड कप

आपको बता दें, कि वो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी और मैच विनर हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह हैं। इन्हीं के दम पर भारतीय टीम पिछली बार का ख़िताब हारती हुई परिस्थिति से वापस आकर जीत दर्ज की थी। इन दोनों ने साल 2016 में एक ही साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया था और उसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा था।
साल 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में भी दोनों ने किया था शानदार प्रदर्शन
दोनों ने दो महीने बाद ही हुए टी20 वर्ल्ड कप में भी खेला था और उसमें अच्छा प्रदर्शन किया था। उसी साल बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच में हार्दिक ने अंतिम ओवर में 11 रन बचाये थे जबकि शुरुआती 3 गेंदों पर 9 रन आ गए थे।
तब से लेकर अब तक वो टीम इंडिया की रीढ़ की हड्डी बने हुए है। इस बार भी टी20 वर्ल्ड कप में उनका रोल बहुत अहम होने वाला हैं। जसप्रीत बुमराह ने भी उसी वर्ल्ड कप में सभी को अपने अनोखे एक्शन से काफी इम्प्रेस किया था।
हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह पहले ऐसे खिलाड़ी बनेंगे जो घर में दो टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगे। उनके अलावा और कोई भी खिलाड़ी नहीं हुए हैं जो अपने घर में दो वर्ल्ड कप खेले हो।






