Thursday, March 5

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच आखिरी टेस्ट मैच सिडनी में खेला जायेगा। न्यू ईयर टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलियाई सीजन की समाप्ति हो जाएगी। हर साल यह मुकाबला खेला जाता हैं जिसकी शुरुआत 4 जनवरी से होनी हैं।

ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में 3-1 से आगे चल रही हैं। सीरीज के आखिरी मैच मैच में दोनों टीमें जीत के इरादे से उतरेगी। तो चलिए जानते हैं कि आप न्यू ईयर टेस्ट मैच कहाँ पर लाइव देख सकते हैं।

कब खेला जायेगा न्यू ईयर टेस्ट मैच?

Where And How To Watch Aus Vs Eng 5th Test Match Live For Free
Where And How To Watch Aus Vs Eng 5th Test Match Live For Free

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांचवा टेस्ट मैच न्यू ईयर टेस्ट मैच होगा। न्यू ईयर टेस्ट ऑस्ट्रेलियाई कैलेंडर के सबसे प्रतिष्ठित मैचों में से हैं। हर साल ऑस्ट्रेलिया में यह मैच जरूर होता हैं और यह कई सालों से खेला जा रहा हैं।

यह मुकाबला 4 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार इस मैच की शुरुआत सुबह 5:00 बजे जबकि लोकल समयानुसार सुबह 10:30 होगी।

न्यू ईयर टेस्ट मैच कहाँ पर लाइव देखें?

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पांचवे मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टेलीविजन पर किया जायेगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

न्यू ईयर टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

न्यू ईयर टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर लाइव मैच देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।

बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच फ्री में कैसे देखें?

जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पांचवे टेस्ट का मजा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।

ऑस्ट्रेलिया टीम

ट्रैविस हेड, जेक वेदरल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), जोश इंग्लिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, ब्रेंडन डॉगेट, माइकल नेसर, उस्मान ख्वाजा, नाथन लियोन, ब्यू वेबस्टर।

इंग्लैंड टीम

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, जोश टोंग, मैथ्यू फिशर, मैथ्यू पॉट्स, जैकब बेथेल, शोएब बशीर।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version