Bronco Test: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज वनडे कप्तान रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से अपने फिटनेस को लेकर काफी चर्चा में बने हुए थे। क्यूंकि उनकी फिटनेस को लेकर काफी सवाल खड़े हो रहे थे। लेकिन अब उन्होंने अपनी फिटनेस साबित करके सभी की बोलती बंद कर दी है।
इसके लिए वह पिछले दिनों बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में थे। इसके बाद अब अगर रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित ने यो-यो और ब्रोंको टेस्ट पास कर लिया है। वहीं अब वह मुंबई वापस लौट आए हैं। उनका एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।
NCA से मुंबई वापस लौटे रोहित शर्मा :-
Captain Rohit Sharma back in Mumbai after clear fitness test at NCA.🔥 pic.twitter.com/1TxQPiAEUT
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) August 31, 2025
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज वनडे कप्तान रोहित शर्मा अपनी फिटनेस पास कर बेंगलुरु से मुंबई वापस लौट आए हैं। इसके अलावा अब उनको देखकर यही लग रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से काफी मेहनत कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने अपना वजन भी काफी कम कर लिया है। इस बीच अगर रिपोर्ट्स की माने तो यो-यो टेस्ट के अलावा रोहित ने ब्रोंको टेस्ट भी पास कर लिया है।
रोहित शर्मा ने पास किया ब्रोंको टेस्ट :-
इससे पहले ऐसा माना जा रहा था कि ब्रोंको टेस्ट पास करना दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए काफी मुश्किल होगा। क्यूंकि ब्रोंकोटेस्ट में प्लेयर्स को 20 मीटर, 40 मीटर और 60 मीटर की शटलरनिंग करनी होती है।

इसके चलते हुए खिलाड़ियों को 6 मिनट के भीतर कुल 5 सेट के साथ 1200 मीटर की दूरी पूरी करनी होती है। लेकिन इस बीच उनको कोई भी ब्रेक नहीं मिलता है। इस बीच अब रोहित शर्मा ने यह टेस्ट भी काफी शानदार तरीके से पास कर लिया है।
अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरा करेगी भारतीय टीम :-
भारतीय क्रिकेट टीम अक्टूबर के महीने में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाने वाली है। तब यहां पर भारतीय टीम 5 टी20 मैचों के अलावा 3 वनडे मैचों की सीरीज भी खेलेगी। इस वनडे सीरीज से रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम इंडिया में वापसी करेंगे। इसके अलावा भारतीय दिग्गज कप्तान रोहित इस सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

क्यूंकि उन्होंने अपनी फिटनेस भी साबित कर दी है। जबकि विराट कोहली ने भी लंदन में अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दी है। लेकिन उनके फिटनेस टेस्ट को लेकर अभी तक कुछ क्लीयर नहीं हुआ है। इसके अलावा बीसीसीआई का रूल है कि सभी खिलाड़ियों को फिटनेस टेस्ट से गुजरना ही होगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







