Most Maiden Overs In T20 International: आगामी 9 सितंबर से एशिया कप 2025 की शुरुआत हो रही है। वहीं इस बार यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। तभी तो इसमें सभी बल्लेबाज चौकों-छक्कों की बारिश करते हुए दिखाई देंगे। वहीं इस बार सभी गेंदबाजों की खूब पिटाई भी होने वाली है। इस बीच आइए जानते हैं कि ICC की टॉप-12 टीमों में से किस गेंदबाज ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मेडन डाले हैं।
1. जसप्रीत बुमराह :-
इस समय भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने वाले गेंदबाज बने हुए हैं। उन्होंने अभी तक 70 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 251.3 ओवर डाले हैं। वहीं इस बीच उन्होंने 12 ओवर मेडन फेंके हैं।

इसके अलावा अगर ICC के टॉप-12 टीमों के अलावा सभी देशों की बात करें तो इस मामले में बुमराह तीसरे नंबर पर आते हैं। क्यूंकि इस समय सभी देशों के गेंदबाजों में युगांडा के खिलाड़ी फ्रैंक एनएसबुगा पहले नंबर पर आते हैं। क्यूंकि उन्होंने 69 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए 234.5 ओवर डालते हुए 18 मेडन ओवर फेंके हैं।
2. रिचर्ड नगारवा :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर जिम्बाब्वे के खिलाड़ी रिचर्ड नगारवा का नाम आता है। उन्होंने अभी तक 73 टी20I मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 255.2 ओवर गेंदबाजी की है। इस दौरान उन्होंने 11 मेडन ओवर भी डाले हैं।
3. भुवनेश्वर कुमार :-

इस मामले में तीसरे नंबर पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का नाम आता है। उन्होंने भी अभी तक कुल 87 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इनमें खेलते हुए उन्होंने 298.3 ओवर गेंदबाजी की है। इस दौरान उन्होंने भी कुल 10 ओवर मेडन डाले हैं।
4. मुस्तफिजूर रहमान :-

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर बांग्लादेश क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज मुस्तफिजूर रहमान का नाम आता है। उन्होंने भी अभी तक कुल 112 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इनमें खेलते हुए उन्होंने कुल 402 ओवर डाले हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने भी कुल 8 मेडन ओवर फेंके हैं।
5. ब्लेसिंग मुजारबानी :-

इस सूची में पांचवें पायदान पर जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ब्लेसिंग मुजारबानी का नाम आता है। उन्होंने भी अभी तक कुल 72 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इनमें खेलते हुए उन्होंने भी कुल 248.3 ओवर गेंदबाजी की है। वहीं इस दौरान उन्होंने भी कुल 7 मेडन ओवर डाले हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







