Rohit Sharma: रोहित शर्मा का नाम भी भारत के महान बल्लेबाजों में लिया जाने लगा है। क्यूंकि उन्होंने इस दौरान खेलते हुए कई ऐसे रिकार्ड्स भी बना डाले है जिसके आस पास भी कोई नहीं है। इस समय भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दुनिया के टॉप बल्लेबाजों में शामिल हैं। वहीं इसके अलावा भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली को क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े बल्लेबाजों में गिना जाता है।

Rohit Sharma लेकिन अभी रोहित शर्मा के नाम भी कई ऐसे रिकॉर्ड है जिनके आसपास भी किंग कोहली नहीं है। तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे है कि रोहित वो कौन से रिकार्ड्स है जिनके आसपास भी कोहली कहीं नहीं ठहरते है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2007 में भारत के लिए अपना डेब्यू किया था। जबकि विराट कोहली ने साल 2008 में भारत के लिए पहला इंटरनेशनल मैच खेला था।

Rohit Sharma लेकिन विराट कोहली बहुत ही जल्दी दुनिया के चोटी के बल्लेबाजों में शामिल हो गए थे। इसके बावजूद रोहित शर्मा अपने शुरुआती दिनों में काफी स्ट्रगल करते हुए दिखे थे। लेकिन जब से साल 2013 में रोहित शर्मा नियमित रूप से ओपनर बने थे तो उसके बाद से उनका करियर ही पूरी तरह से बदल गया था। इस समय रोहित शर्मा दुनिया के टॉप बल्लेबाजों में गिने जाते है। इस समय विराट कोहली तो लगातार रन बना ही रहे है। लेकिन आज हम आपको रोहित शर्मा के उन 5 वर्ल्डरिकोर्ड के बारे में बताते है जिनके आसपास भी किंग कोहली नहीं है।
Rohit Sharma वनडे में सबसे बड़ी पारी ;-

Rohit Sharma रोहित शर्मा को हम सभी हिटमैन के नाम से भी जानते है। वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम ही दर्ज है। क्यूंकि उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ साल 2014 में कुल 264 रनों की पारी खेली थी। अगर हम विराट कोहली की सबसे बड़ी पारी की बात करें तो किंग कोहली ने साल 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ 183 रनों की खेली थी। लेकिन हिटमैन तीन बार और भी किंग खोली से बड़ी पारी खेल चुके है।
Rohit Sharma इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के :-

Rohit Sharma इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज भी रोहित शर्मा ही है। हिटमैन ने 483 मैचों में कुल 620 छक्के भी लगाए है। वहीं किसी और बल्लेबाज ने अभी तक अपने बल्ले से 650 छक्के भी नहीं लगाए है। वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली के बल्ले से रोहित शर्मा के आधे छक्के भी नहीं निकले है। विराट ने अभी तक 533 मैच में कुल 301 छक्के मारे है।
Rohit Sharma टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान :-

Rohit Sharma टी 20 विश्व कप जीतने वाले हिटमैन रोहित शर्मा सबसे उम्रदराज कप्तान भी बन गए है। वहीं किंग कोहली का नाम तो इस रिकॉर्ड में आता ही नहीं है। क्यूंकि विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम टी 20 विश्व कप के पहले ही दौर में ही बाहर हो गई थी। वहीं अब इस बार टी 20 विश्व कप के जीत जाने के बाद इन दोनों ही खिलाडियों ने इस फॉर्मेट से सन्यास ले लिया है।
Rohit Sharma एक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक :-

Rohit Sharma इसके अलावा एक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के नाम ही दर्ज है। क्यूंकि साल 2019 में इंग्लैंड और वेल्स में हुए वनडे वर्ल्ड कप में हिटमैन ने 5 बार शतकीय पारियां खेली थी।
Rohit SharmaRohit Sharma टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक :-

Rohit Sharma भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 5 शतक भी दर्ज हैं। अगर हम किंग कोहली की बात करें तो उन्होंने इस फॉर्मेट में भारत के लिए अभी तक भी एक भी शतक नहीं लगाया है। इसके अलावा साल 2022 में एशिया कप में विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी जरूर खेली थी।
ये भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट लेते ही बन जाएंगे नंबर वन गेंदबाज , जानिए कौन है यह धाकड़ गेंदबाज







