Rohit Sharma Birthday : आज भारतीय टीम के कप्तान और टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का जन्मदिन है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। रोहित शर्मा हिटमैन के नाम से भी क्रिकेट की दुनिया में जाने जाते है। इस समय रोहित शर्मा आईपीएल का सीजन २०२४ खेल रहे है। आईपीएल में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की तरफ से पहली बार बतौर प्लयेर खेल रहे है।
क्यूंकि रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने कप्तानी से हटा दिया था। और उनकी जगह पर हार्दिक पांड्या को कप्तानी की जिम्मेदारी दे दी गयी है। हालाँकि फैंस ने मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अम्बानी पर काफी गुस्सा निकाला था। क्यूंकि फैंस हार्दिक को मुंबई का कप्तान मैंने के लिए राजी ही नहीं है। क्यूंकि रोहित की कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस ने 5 आईपीएल के ख़िताब अपने नाम किये है।
रोहित शर्मा ने ही अपनी बल्लेबाजी के दम पर ही बड़े से बड़े गेंदबाजों की धज्जियाँ उड़ाई है। बड़े से बड़े गेंदबाज की उन्होंने अपने बल्ले से बखियां उधेड़ी है। चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनके द्वारा बनाये गए कुछ रिकार्ड्स के बारे में जानते है।
1 :- सबसे ज्यादा छक्के :- भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के है। रोहित शर्मा ने वनडे ही नहीं बल्कि टेस्ट और टी 20 में भी भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाए है। रोहित शर्मा ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 597 छक्के लगाए है। इस समय छक्कों के मामलों में रोहित शर्मा के कोई आस पास भी नहीं है। रोहित शर्मा ने ये छक्के 472 इंटरनेशनल मैच खेल कर लगाए है। छक्कों के मामले में दूसरे नंबर पर है क्रिस गेल। वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने 483 इंटरनेशनल मैच खेल कर 553 छक्के लगाए है।
2 :- वनडे मैच में सर्वाधिक स्कोर :- रोहित शर्मा का अब तक का वनडे क्रिकेट में बहुत ही शानदार रिकार्ड्स रहा है। वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा ने एक सर्वाधिक रनों की पारी भी खेली है। जिसको तोडना आज की तारीख में लगभग नामुमकिन सा है। रोहित शर्मा ने एक वनडे मैच में 264 रन की एक रिकार्ड् पारी भी खेली है। यह ऐतिहासिक पारी रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 13 नवंबर 2014 को खेली थी। इस रिकार्ड्स को बनाने के लिए रोहित ने 173 गेंद खेली थी। और इस पारी में रोहित ने 9 छक्के और रिकॉर्ड 33 चौके भी लगाए थे।
3 :- वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक 3 दोहरे शतक :- हम आपको यहाँ पर बताना चाहते है की हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में एक – दो नहीं बल्कि तीन बार रिकॉर्ड दोहरे शतक लगाए है। इनमें से पहली डबल सेंचुरी रोहित शर्मा ने 2 नवंबर 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाई थी। इस दौरान रोहित शर्मा ने 209 रन की पारी खेली थी। ठीक एक साल बाद रोहित शर्मा ने फिर से वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ दिया। इस दौरान ये पारी रोहित शर्मा की श्रीलंका के खिलाफ आई। इस पारी में रोहित शर्मा ने 264 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल डाली।
इसके 3 साल बाद फिर से रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में तीसरा दोहरा शतक जड़ दिया। इस प्रकार से ऐसा कारनामा करने वाले रोहित शर्मा दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए है। यह तीसरा दोहरा शतक भी रोहित शर्मा का श्रीलंका के खिलाफ ही आया। यह तीसरा दोहरा शतक रोहित शर्मा ने मोहाली के मैदान पर 208 रनों की नाबाद पारी खेल कर बनाया था।
4 :- एक वनडे मैच में सर्वाधिक चौके :- हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने जब श्रीलंका के खिलाफ 264 रन की पारी खेली थी तो इस दोहरे शतक की पारी में रोहित ने रिकॉर्ड 33 चौके लगाए थे। यह क्रिकेट के इतिहास का एक वनडे की पारी में किसी खिलाडी के द्वारा सर्वाधिक चौके लगाने का अब तक का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। एक वनडे मैच की पारी में सर्वाधिक चौके लगाने के मामले में इस समय रोहित शर्मा टॉप पर बरक़रार है। उनके बाद नंबर आता है सचिन तेंदुलकर और वीरेंदर सहवाग संयुक्त रूप से काबिज है। जिन्होंने एक वनडे की पारी में 25- 25 चौके लगाए है।
5 :- एक वनडे विश्व कप में सबसे अधिक शतक :- रोहित शर्मा ने वनडे मैच ही नहीं बल्कि बड़े स्तर पर भी अपने बल्ले से काफी धूम मचाई है। इस बात से यहाँ पर यह साफ हो जाता है कि रोहित शर्मा ने एक वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 5 शतक लगाए है। इस प्रकार के रिकार्ड्स को दर्ज करना हर खिलाडी के लिए बड़े गर्व की बात होती है। एक वनडे वर्ल्ड कप में 5 शतक लगाने का कारनामा रोहित ने 2019 के वर्ल्ड कप में हांसिल किया था। लेकिन उस समय टीम इंडिया सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हारकर बाहर हो गई थी। एक वनडे वर्ल्ड कप में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा के बाद श्रीलंका के कुमार संगकारा और अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक आते है। इन दोनों ने ही एक वनडे वर्ल्ड कप में 4 – 4 शतक लगाए है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: KKR ने ईडन गार्डन में DC को दी एकतरफा अंदाज में शिकस्त

