Tuesday, February 17

रोहित शर्मा ने पर्थ में खेले गए पहले ODI से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लंबे समय बाद वापसी की। हालांकि उनका प्रदर्शन पहले मैच में खास नहीं रहा और उन्होंने सिर्फ 8 रन बनाए। लेकिन दूसरे ODI में फैंस की उम्मीदों पर खरे उतरते हुए उन्होंने एडिलेड में शानदार अर्धशतक जड़ा और सभी को खुश कर दिया। इस दौरान उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।

रोहित शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया का शुरुआत धीमी रही। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले 6 ओवर में सिर्फ 17 रन बनाए। इसके बाद अगले ही ओवर में कप्तान गिल (9) और विराट कोहली बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए। इसके बाद रोहित ने एक छोर संभालकर रखा। 19वें ओवर में मिचेल ओवेन की पहली गेंद पर उन्होंने छक्का लगाते हुए अय्यर के साथ 50 रन की साझेदारी पूरी की। इस छक्के के साथ ही रोहित ने SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में अपने 150वें सिक्स पूरे किए और ऐसा करने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज बन गए।

रोहित शर्मा ने गिलक्रिस्ट और गांगुली को पीछे छोड़ा

रोहित शर्मा 73 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और 2 शानदार छक्के लगाए। इस अर्धशतकीय पारी के दौरान रोहित ने पहला रन लेते ही सौरव गांगुली को पीछे छोड़ते हुए ODI में ओपनर के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके बाद जब वे 54 रन पर पहुंचे, तो एडम गिलक्रिस्ट को भी पीछे कर दिया। अब रोहित शर्मा ODI में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने में चौथे नंबर पर हैं। उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर, सनथ जयसूर्या और क्रिस गेल ही हैं।

ओपनर के तौर पर ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैट्समैन

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version