Thursday, March 19

Rohit Sharma vs Mahendra Singh Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम ने बीते रविवार 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतकर अपने नाम किया था। इन दोनों टीमों के बीच यह अहम मैच दुबई में खेला गया था। इसमें भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की टीम को हराकर इस खिताब को जीता।

Champions Trophy 2025, Rohit Sharma
Champions Trophy 2025, Rohit Sharma/Getty Images

इसके चलते हुए अब रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान एक और खिताब अपने नाम कर लिया है। ऐसा करते हुए वह भारत के सफल कप्तानों में शामिल हो गए हैं। चलिए इस बीच हम रोहित और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीते गए खिताबों की तुलना करते हैं।

दोनों की कप्तानी में भारत ने जीती हैं चैंपियंस ट्रॉफी :-

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने इस बार पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता है। इस पूरे सीजन में रोहित ने 5 पारियों में 36.00 की औसत और 100.00 की स्ट्राइक रेट के साथ 180 रन बनाए थे।

Rohit Sharma vs Mahendra Singh Dhoni
Rohit Sharma vs Mahendra Singh Dhoni

इसके अलावा फाइनल मैच में उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए अर्धशतक(76) भी लगाया था। जबकि दूसरी तरफ धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का खिताब जीता था। उन्होंने उस पूरे संस्करण में 2 पारियों में खेलते हुए केवल 27 रन ही बनाए थे।

टी-20 विश्व कप भी जीत चुके हैं ये दोनों दिग्गज कप्तान :-

भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला टी-20 विश्व कप साल 2007 में जीता था। तब इसके फाइनल मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को हराया था। वहीं यह खिताब उन्होंने धोनी की कप्तानी में जीता था।

Rohit Sharma vs Mahendra Singh Dhoni
Rohit Sharma vs Mahendra Singh Dhoni

इस टूर्नामेंट में तब उन्होंने 6 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 30.80 की औसत से 154 रन बनाए थे। इसके अलावा दूसरी तरफ भारत ने रोहित की कप्तानी में साल 2024 में हुए टी-20 विश्व कप को जीता था। उस समय भारतीय टीम एक भी मैच नहीं हारी थी। इस संस्करण में रोहित ने 8 पारियों में 36.71 की औसत से 257 रन बनाए थे।

धोनी की कप्तानी में वनडे विश्व कप भी जीता है भारत :-

भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2011 का वनडे विश्व कप का खिताब भी जीता था। इसके फाइनल मैच में उनके नेतृत्व में भारत ने श्रीलंका की टीम को हराया था। वहीं उस अहम मुकाबले में हमें कप्तान धोनी के बल्ले से नाबाद 91 रनों की पारी भी देखने को मिली थी।

Rohit Sharma vs Mahendra Singh Dhoni
Rohit Sharma vs Mahendra Singh Dhoni

तब उस पूरे संस्करण में धोनी ने खेली 8 पारियों में 48.20 की बल्लेबाजी औसत के साथ 241 रन भी बनाए थे। इसके अलावा रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम साल 2023 के वनडे विश्व कप के खिताब को नहीं जीत पाई थी। इस पूरे संस्करण में रोहित ने 11 पारियों में 597 रन बनाए थे। इस बीच उनकी बल्लेबाजी 54.27 की रही थी।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version