Sunday, February 1

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत आगामी 19 फरवरी से होने वाली है। इस बार टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाने वाला है। वहीं इस मेगा टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत आगामी 20 फरवरी से बांग्लादेश की टीम के खिलाफ करने वाली है।

indian cricket team
indian cricket team

अभी हाल ही में अपने घर पर इंग्लैंड की क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम इस खिताब को जीतने की मजबूत दावेदार मानी जा रही है। वहीं इस दौरान टूर्नामेंट के इतिहास में सभी भारतीय बल्लेबाजों के द्वारा बनाए गए कुछ खास रिकॉर्ड्स के बारे में जान लेते हैं।

सहवाग-गांगुली के नाम दर्ज है यह खास रिकॉर्ड :-

चैंपियंस ट्रॉफी के पूरे इतिहास में अभी तक पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भारत के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और कप्तान सौरव गांगुली के नाम पर दर्ज है।उन्होंने यह साझेदारी साल 2000 के संस्करण में कोलंबो में इंग्लैंड टीम के खिलाफ बनाई थी।

Sourav Ganguly
Sourav Ganguly

भारतीय टीम ने केवल 28.4 ओवर में खेलते हुए पहले विकेट के लिए कुल 192 रन जोड़े थे। इस मैच में सहवाग ने कुल 126 रनों की एक तेज पारी खेली थी। जबकि इस मुकाबले में गांगुली 117 रन बनाकर नाबाद रहे थे। वहीं इस मैच को भारत ने 8 विकेट से जीत लिया था। इसके अलावा यह इस टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी है।

धवन और गांगुली ने लगाए हैं लगातार 2 मैचों में शतक :-

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और सौरव गांगुली इस चैंपियंस ट्रॉफी के टूर्नामेंट के इतिहास में लगातार मैचों में शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाजों में भी शामिल हैं।इससे पहले इस सूचि में सईद अनवर, उपुल थरंगा और क्रिस गेल जैसे बेहतरीन बल्लेबाज भी शामिल हुए थे।

Sourav Ganguly Birthday
image source : X

जबकि भारतीय दिग्गज कप्तान गांगुली ने साल 2000 के संस्करण में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए नाबाद 141 रन और न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ भी 117 रन बनाए थे। इसके अलावा शिखर धवन ने भी साल 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 114 रन और वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 102 रन बनाए थे।

2 संस्करणों में सर्वाधिक रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं धवन :-

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ही इस पूरी चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में 2 संस्करणों में सर्वाधिक रन बनाने वाले विश्व के इकलौते बल्लेबाज हैं।

Indian cricket team
Indian cricket team

साल 2013 के संस्करण में खेलते हुए शिखर धवन ने 5 पारियों में 90.75 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 363 रन बनाए थे। वहीं तब उन्होंने अपनी टीम को खिताब जिताने में काफी अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद फिर उन्होंने साल 2017 के संस्करण में 5 पारियों में खेलते हुए 67.60 की बल्लेबाजी औसत और 101.80 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 338 रन बनाए थे। वहीं उस समय भारतीय टीम इसकी उपविजेता रही थी।

चैंपियंस ट्रॉफी में गांगुली ने लगाए हैं सर्वाधिक छक्के :-

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान सौरव गांगुली के नाम पर इस मेगा टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। इस मेगा टूर्नामेंट में खेलते हुए अभी तक उन्होंने 13 मैचों में कुल 17 छक्के लगाए थे।

Sourav Ganguly
image source via getty images

तभी तो यह रिकॉर्ड उनको गेल (15), इयोन मोर्गन (14), शेन वॉटसन (12) और पॉल कॉलिंगवुड (11) जैसे अन्य आक्रामक बल्लेबाजों से आगे भी रखता है। भारतीय दिग्गज ने साल 2000 के संस्करण के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ खेलते हुए 130 गेंदों में तब 117 रन बनाए थे। इसके अलावा सौरव गांगुली ही फाइनल में शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version