Sunday, February 1

ICC Champions Trophy: इस बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम ने अपनी जगह को पक्का कर लिया है। इस टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को हराया था।

Indian cricket team
Indian cricket team

जबकि इसी टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मैच में कीवी क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को हराकर फाइनल का रास्ता तय किया था। इस बीच आज हम आपको बताने वाले हैं कि वो टीमें कौन सी हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल खेले हैं।

भारत :-

Indian cricket team
Indian cricket team

भारतीय क्रिकेट टीम ने अभी तक सबसे ज्यादा आईसीसी टूर्नामेंट्स के फाइनल खेले हैं। इस समय टीम इंडिया ने 14वें आईसीसी टूर्नामेंट फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस मामले में भारतीय टीम पहले पायदान पर है।

ऑस्ट्रेलिया :-

AUSTRALIA CRICKET TEAM
AUSTRALIA CRICKET TEAM

इस सूचि में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम दूसरे स्थान पर आती है। उन्होंने अभी तक आईसीसी टूर्नामेंट्स में कुल 13 फाइनल मैच खेले हैं।

इंग्लैंड :-

Jos Buttler (England Cricket Team)
Jos Buttler (England Cricket Team)

इंग्लिश क्रिकेट टीम इस मामले में फिलहाल तीसरे स्थान पर आती है। इंग्लैंड की क्रिकेट टीम ने अभी तक 9 आईसीसी फाइनल मुकाबले खेले हैं।

वेस्टइंडीज :-

West Indies Champions Trophy
West Indies Champions Trophy/Getty Images

कैरेबियाई क्रिकेट टीम इस मामले में अभी चौथे पायदान पर है। वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम ने अभी तक कुल 8 आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल मैच खेले हैं।

श्रीलंका :-

SL vs WI: तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा श्रीलंका ने 2-1 से सीरीज की अपने नाम
image source vis getty images

इस सूचि में श्रीलंका की टीम फिलहाल पांचवें स्थान पर है। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने अभी तक 7 आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल मैच खेले हैं।

पाकिस्तान :-

Pakistan Cricket Team
Pakistan Cricket Team

इस मामले में पाकिस्तान की क्रिकेट टीम मौजूदा समय में 6ठे पायदान पर है। वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अभी तक 6 आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल मैच खेले हैं।

न्यूजीलैंड :-

New Zealand vs South Africa, ICC Champions Trophy 2025
New Zealand vs South Africa, ICC Champions Trophy 2025

कीवी टीम इस सूचि में अभी सातवें नंबर पर आती है। तभी तो न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम ने आईसीसी टूर्नामेंट के 6 फाइनल मैच खेले हैं।

दक्षिण अफ्रीका :-

South Africa player
South Africa player

इस टीम को प्रोटियाज भी कहा जाता है। यह टीम अभी इस मामले में आठवें नंबर पर आती है। साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम ने भी 3 बार आईसीसी टूर्नामेंट्स के फाइनल मैच खेले हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version