IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जून में होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान का जाना लगभग तय हो गया है। क्यूंकि न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार इस समय रोहित शर्मा पूरी तरह से फिट हैं। इससे पहले उनकी कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन न्यूजीलैंड तथा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी खराब रहा था। लेकिन इसके बावजूद भी उनको ही भारतीय टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। एक खबर के अनुसार इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान मई के दूसरे सप्ताह में किया जा सकता है।

कई खिलाड़ी है इस दौड़ में शामिल :-

इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में इस समय मध्यक्रम के दो स्थानों के लिए कम से कम छह दावेदार हैं। इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 17 सदस्यीय टीम भेजी थी।

Indian cricket team
image source via getty images

लेकिन अब इंग्लैंड के दौरे पर वह केवल 15 या 16 सदस्यीय टीम ही भेजेगी। वहीं इस दौरे के समय भारत की ए टीम भी इंग्लैंड में ही रहेगी। उस समय भारतीय टीम की जरुरत के मुताबिक ए टीम के खिलाड़ी को भी बुलाया जा सकता है।

करुण नायर को मिल सकता है मौका :-

इंग्लैंड दौरे के लिए इस बार भारतीय टीम में बड़े बदलाब किए जा सकते हैं। क्यूंकि इस बार कई खिलाड़ी यहां पर ऐसे हैं जिन्होंने घरेलू टूर्नामेंट में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इनमें से करुण नायर भी एक हैं, उन्होंने इस बार वनडे और टेस्ट प्रारूप दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया है।

Karun Nair
Karun Nair

इसके चलते हुए उनको इंडिया-ए टीम में मौका मिल सकता है। अगर इस बार सभी भारतीय खिलाड़ी फिट रहते हैं तो कप्तान रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल और विराट कोहली का चयन आराम से हो जाएगा। इसके अलावा टीम में ऑलराउंडर के लिए फिलहाल पहली पसंद नीतीश कुमार रेड्डी ही हैं।

रिजर्व खिलाड़ियों को चुनने में होगी परेशानी :-

भारतीय टीम को जून में इंग्लैंड का दौरा करना है। लेकिन इस दौरे के लिए अभी तक भारतीय टीम तय नहीं हुई है। इस बार कम से कम छह खिलाड़ी ऐसे हैं जिन पर काफी गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इनमें से कम से कम एक खिलाड़ी को तो इस बार सीनियर टीम में जगह मिल सकती है। जबकि बाकी के बचे हुए खिलाड़ियों को इंग्लैंड लायंस (ए टीम) के खिलाफ होने वाली भारत ए टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है।

Indian cricket team
image source via getty images

इसके अलावा अजीत अगरकर के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय चयन समिति को इस बार कुछ खिलाड़ियों को रिजर्व खिलाड़ियों के रूप में चुनने पर काफी सोच विचार करने की जरुरत होगी। वहीं इस बार इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली टीम में अगर 15 खिलाड़ी होते हैं तो एक अतिरिक्त मध्यक्रम बल्लेबाज के लिए जगह होगी। इसके अलावा अगर टीम में 16 खिलाड़ी हैं तो ऐसे में दो खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है। भारतीय टीम का यह दौरा 20 जून से शुरू होगा और अगस्त के पहले सप्ताह में समाप्त होगा।

साई सुदर्शन को मिल सकता है मौका :-

तमिलनाडु की तरफ से प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले बल्लेबाज साई सुदर्शन का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। उन्होंने प्रथम श्रेणी के 29 मैचों में सात शतक भी लगाए हैं। इसके चलते हुए उनपर भी लाल गेंद के क्रिकेट में नजर रखी जानी चाहिए। क्यूंकि आईपीएल में वह गुजरात टाइटन्स के लिए खेलते हुए खुद को पहले ही साबित कर चुके हैं।

Sai Sudarshan
Sai Sudarshan

इस बार भारतीय चयनकर्ताओं की नजर इस खब्बू बल्लेबाज पर इसलिए भी रहेगी क्योंकि उनकी तकनीक काफी अच्छी है। उन्होंने चोटिल होने से पहले ऑस्ट्रेलिया में भारत ए के लिए भी अच्छा प्रदर्शन किया था। इस बल्लेबाज की सबसे बड़ी ताकत यह है कि वह पारी का आगाज करने के साथ ही टीम की जरूरत के हिसाब से मध्यक्रम में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version