Tuesday, February 17

SA Vs IND: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। इसकी शुरुआत आज शुक्रवार 8 नवंबर से होने वाली है। पहला मैच डरबन के किंग्समीड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा लेकिन इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है। 

दरअसल, टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के गंभीर रूप से चोटिल होने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रैक्टिस सेशन के दौरान उनके हाथ पर चोट लग गई, जिसके कारण वह पहले मैच से बाहर हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो कौन सा खिलाड़ी उनकी जगह लेगा? आइये जानते हैं। 

SA Vs IND: सूर्यकुमार की जगह इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका 

SA Vs IND: Indian team got a big shock before the first T20 match against South Africa
SA Vs IND-Ramandeep Singh/Getty Images

सूर्या को प्रैक्टिस सेशन के आखिरी समय में चोट लगी थी और पहला मुकाबला शुरू होने में कुछ ही घंटे का समय रह गया है। ऐसे में चोट से उबरने की उम्मीद कम है अगर सूर्या समय से ठीक नहीं हो पाए टीम इंडिया के दो खिलाड़ियों के बीच उनकी जगह लेने की होड़ होगी। पहले खिलाड़ी हैं रमनदीप सिंह और दूसरा नंबर आता है विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा का। 

विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन पहले से ही उपलब्ध हैं इसलिए जितेश के खेलने की उम्मीद कम है। वहीं ऑलराउंडर रमनदीप सिंह ने पहले आईपीएल और हाल ही इमर्जिंग एशिया कप में काफी प्रभावित किया है। इसके अलावा वह गेंदबाजी का भी विकल्प देंगे।  ऐसे में उन्हें डरबन में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। हालांकि, उनकी बैटिंग पोजिशन निचले क्रम में ही रहने की उम्मीद है, क्योंकि वह एक फिनिशर के तौर पर ही बल्लेबाजी करते हैं। 

SA Vs IND: पंड्या कर सकते हैं कप्तानी

सूर्यकुमार यादव के नहीं होने के बावजूद भारतीय टीम को कप्तानी को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि टीम के सबसे सीनियर और अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हार्दिक पंड्या इस मुकाबले के लिए मौजूद रहेंगे। उन्हें आईपीएल और इंटरनेशनल मुकाबलों में कप्तानी का अनुभव भी है इसलिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ वह पहले टी20 मैच में कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। 

SA Vs IND: कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI 

SA Vs IND: Indian team got a big shock before the first T20 match against South Africa
SA Vs IND-Indian Team/Getty Images

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मुकाबले में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग जोड़ी के तौर पर नजर आ सकते हैं। दोनों ही बल्लेबाज ने पिछले कुछ समय में टी20 में ओपनर के तौर पर काफी प्रभावित किया है। वहीं सूर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी में नंबर 3 पर तिलक वर्मा और नंबर 4 पर हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी कर सकते हैं।

मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी रिंकू सिंह और अक्षर पटेल को दी जा सकती है, जबकि रमनदीप सिंह फिनिशर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। वहीं गेंदबाजी की कमान वरुण चक्रवर्ती, यश दयाल, अर्शदीप सिंह और आवेश खान के हाथों में दिख सकती है।

SA Vs IND: पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, यश दयाल, अर्शदीप सिंह और आवेश खान । 

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version