Sunday, February 1

Google News Sports Digest Hindi

SA VS PAK: दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पाकिस्तानी टीम (SA VS PAK) को 10 विकेट से हराकर टेस्ट सीरीज को 2-0 से जीत लिया है। अब इसके चलते हुए दक्षिण अफ्रीका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में टॉप पर भी पहुंच गई है। वहीं पाकिस्तान की टीम (SA VS PAK) ने फॉलोआन खेलते हुए अपनी दूसरी पारी में 478 रन बनाए।

South Africa player
image source via getty images

पाकिस्तान के इतने रन बनाने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका (SA VS PAK) ने दूसरे और आखिरी टेस्ट के चौथे दिन ही इस मैच को भी जीत कर अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने 10 विकेट से जीत हासिल की। तभी तो इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका (SA VS PAK) ने लगातार सातवां मैच भी अपने नाम कर लिया। इसके साथ अब उसने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल के टॉप पर अपनी जगह पक्की कर ली है। अब इस दो मैच की सीरीज में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान (SA VS PAK) का सूपड़ा साफ कर दिया है।

WTC पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची साउथ अफ्रीका :-

इस मुकाबले से पहले ही दक्षिण अफ्रीका की टीम (SA VS PAK) ने डब्ल्यूटीसी फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी। अब इस दूसरे मुकाबले को भी जीत कर उनके 12 मैच में आठ जीत से 69.44 प्रतिशत अंक हो गए हैं।

South Africa player
image source via getty images

जबकि ऑस्ट्रेलिया टीम 17 मैच में 63.73 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। तभी तो अब इन दोनों टीमों के बीच ही डब्ल्यूटीसी फाइनल 11 से 15 जून 2025 तक इंग्लैंड के लार्ड्स में खेला जाएगा।

SA VS PAK कप्तान शान मसूद का शतक गया बेकार :-

पाकिस्तान की टीम ने खेल के चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 213 रन से आगे खेलना शुरू किया। इस मुकाबले में पाकिस्तान (SA VS PAK) के कप्तान शान मसूद ने 102 रन से आगे खेलते हुए 145 रन बनाए। इसके बाद निचले मध्य क्रम में मोहम्मद रिजवान (41) और सलमान आगा (48) ने भी अपनी टीम के लिए उपयोगी पारियां खेलीं।

Shan Masood
image source via getty images

लेकिन इस सब के वाबजूद भी पाकिस्तान की टीम (SA VS PAK) 122.1 ओवर में 478 रन पर ही ऑल आउट हो गई। अपनी दूसरी पारी में फॉलोआन खेलते हुए कप्तान मसूद ने पूर्व कप्तान बाबर आजम (81) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 205 रन जोड़कर अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी। इस शतकीय पारी में उन्होंने 251 गेंद खेलते हुए 17 चौके लगाए थे।

रबाडा और महाराज ने लिए 3-3 विकेट :-

Kagiso Rabada
image source via getty images

साउथ अफ्रीका की तरफ से कागिसो रबाडा और केशव महाराज ने तीन-तीन विकेट चटकाए। इसके बाद पाकिस्तान की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 58 रन का लक्ष्य दिया। जिसको अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड बेडिंघम (नाबाद 47) और ऐडम मार्करम (नाबाद 14) की नाबाद पारियों की बदौलत 7.1 ओवर में बिना विकेट खोए 61 रन बनाकर 10 विकेट से जीत दर्ज कर ली।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version