Friday, March 20

Google News Sports Digest Hindi

Aryna Sabalenka: दुनिया की नंबर एक और शीर्ष वरीय बेलारूस की आर्यन सबालेंका (Aryna Sabalenka) ने वर्ष 2025 की शुरुआत खिताबी जीत के साथ की है। इस मुकाबले में सबालेंका (Aryna Sabalenka) ने रूस की पोलीना कुदरमेतोवा को तीन सेटों तक चले कड़े मुकाबले में 4-6, 6-3, 6-2 से हराकर ब्रिसबेन अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है।

Aryna Sabalenka
image source via getty images

बेलारूस की की स्टार टेनिस खिलाड़ी की कोशिश अब 12 जनवरी से शुरू हो रहे लगातार तीसरे ऑस्ट्रेलियाई ओपन के खिताब को जीतने पर रहेगी। इससे पहले वह दो बार लगातार इसका खिताब जीत चुकी हैं।

Aryna Sabalenka Reaches Semis At 2024 WTA Finals With Win Over Jasmine Paolini
image source via getty images

अगर इस बार भी वह (Aryna Sabalenka) इस खिताब को जीत लेती है तो स्विटजरलैंड की मार्टिन हिंगिस के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली खिलाड़ी बन जाएंगी। वहीं हिंगिस ने साल 1997 से 1999 तक लगातार तीन बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीता था। क्यूंकि बीते वर्ष ब्रिसबेन में उनको फाइनल में कजाखस्तान की एलीना रिबाकीना के हाथों हार मिली थी।

Aryna Sabalenka रुसी खिलाड़ी कुदरमेतोवा ने खेला शानदार टेनिस :-

इस फाइनल मुकाबले में सबालेंका (Aryna Sabalenka) ने कुदरमेतोवा के खिलाफ धीमी शुरुआत की थी। तभी तो उन्होंने अपनी दो बार सर्विस को गंवाकर पहला सेट खो दिया था। इस पूरे मुकाबले में कुदरमेतोवा ने बेसलाइन से अपने जोरदार स्ट्रोक से सबालेंका को परेशान करके रखा था।

Aryna Sabalenka
image source via getty images

लेकिन अगले दो सेटों में सबालेंका (Aryna Sabalenka) ने तेज ग्राउंड स्ट्रोक से अपना दबदबा वापस बना लिया। मैच के बाद उन्होंने (Aryna Sabalenka) भी कहा कि कुदरमेतोवा ने शानदार टेनिस खेली। इस फाइनल को खेलने की वह पूरी हकदार थी। क्यूंकि जिस तरह वह टेनिस खेल रहीं है। अगर वह लगातरा ऐसी ही टेनिस खेलती रही तो बहुत जल्द वह शीर्ष 50 में शामिल हो जाएंगी। हम दोनों के बीच यह काफी शानदार मुकाबला हुआ। मैं (Aryna Sabalenka) इसको जीतकर अब काफी खुश हूं।

जीरी लेहका ने जीता पुरुष एकल का खिताब :-

ब्रिसबेन अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट में चेक गणराज्य के जीरी लेहका ने पुरुष एकल का खिताब जीत लिया है। एक समय जब वह इस फाइनल में 4-1 की बढ़त पर थे। तब अपनी कलाई की चोट के चलते हुए अमेरिकी रीली ओपेल्का ने इस फाइनल मुकाबले को छोड़ दिया। इससे पहले ओपेल्का ने क्वार्टर फाइनल में जोकोविच को हराकर बड़ा उलटफेर किया था।

US Open 2024: आर्यना सबालेंका ने ओलंपिक चैंपियन झेंग को किया बाहर, सेमीफाइनल में होगा नवारो से मुकाबला
image source via getty images

इसके बाद फिर इसके सेमीफाइनल मुकाबले में पेरीकार्ड को हराने के दौरान उनकी कलाई में चोट लग गई थी। वहीं इससे पहले साल 2022 में ही ओपेल्का का कूल्हे का आपरेशन हुआ था। तभी तो उन्होंने अभी हाल ही में टेनिस कोर्ट पर वापसी की है। इससे पहले उन्हें सेमीफाइनल में दूसरी वरीय ग्रिगोर दिमित्रोव के हाथों वॉक ओवर मिला था। जब इस मुकाबले में वह एक समय पर 6-4, 4-4 की बढ़त पर थे।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version