Thursday, February 12

Google News Sports Digest Hindi

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 11वां मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका वूमेन और स्कॉटलैंड वूमेन टीम (SA W vs SCO W) के बीच खेला गया। इस मुकाबले में स्कॉटलैंड विमेन टीम के खिलाफ साउथ अफ्रीका विमेन टीम ने 80 रनों से शानदार जीत दर्ज की।

South Africa Women's team defeated SA W vs SCO W- Scotland Women's team by 80 runs
South Africa Women’s team defeated SA W vs SCO W- Scotland Women’s team by 80 runs/© Getty Images

टॉस जीतकर अफ्रीकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी टीम के सामने विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। उसके बाद अफ्रीकी महिला टीम की कहर बरपती गेंदबाजी के आगे स्कॉटलैंड महिला टीम की कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाई। इस मैच में अफ़्रीकाई महिला खिलाड़ी मैरिजान कप्प को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।

साउथ अफ्रीका विमेन ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाजी

Marryjon-kapp- South Africa Women's team defeated SA W vs SCO W- Scotland Women's team by 80 runs
Marryjon-kapp- South Africa Women’s team defeated SA W vs SCO W- Scotland Women’s team by 80 runs © Getty Images

इस मुकाबले में अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और कप्तान का यह फैसला उनके पक्ष में गया। अफ्रीकी महिला टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 166 रन बनाए और स्कॉटलैंड विमेन टीम के सामने 167 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से मैरिजान कप्प ने 24 गेंदों में 179.17 की स्ट्राइक रेट से 43 रन और तजमीन बिट्स ने 35 गेंदों में 43 रनों की की आतिशी पारी खेली। उनके अलावा कप्तान लौरा वुल्फार्ट ने 27 गेंदों में 148.15 की स्ट्राइकी रेट से 40 रनों की पारी खेली।

मात्र 86 रनों पर सिमट गई स्कॉटलैंड विमेन टीम

साउथ अफ्रीका विमेन टीम के दिए गए 167 रनों के जवाब में स्कॉटलैंड विमेन टीम मात्र 86 रनों पर ढेर हो गई। मैच की और बात करें तो, लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम शुरुआत खराब रही और टीम की दोनों सलामी बल्लेबाज जल्द ही अपना विकेट गवां दिया। टीम की तरफ से कैथरीन फ्रेजर ने 21 गेंदों में 14 रन और एल्सा लिस्टर 13 गेंद पर 12 रनों की पारी खेली, टीम की तरफ से अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। अफ्रीका विमेन की तरफ से नॉनकुलुलेके म्लबा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने स्पैल में मात्र 12 रन खर्च किए और 3 अहम विकेट भी लिए।

अफ्रीका विमेन टीम की आक्रामक गेंदबाजी

South Africa Women's team defeated SA W vs SCO W- Scotland Women's team by 80 runs
South Africa Women’s team defeated SA W vs SCO W- Scotland Women’s team by 80 runs/ &#0169 Getty Images

पहले बल्लेबाजी में बल्लेबाजों ने स्कॉटलैंड विमेन टीम (Scotland Women’s team) के गेंदबाजों की जबरदस्त कुटाई करते हुए 166 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया और उसके बाद अफ्रीकी गेंदबाजी आक्रमण ने स्कॉटलैंड विमेन टीम की बल्लेबाजी क्रम तोड़ दी। टीम की तरफ से नॉनकुलुलेके को सबसे ज्यादा 3 विकेट मिला और क्लो ट्रायोन 2/22 और नादिन डी क्लार्क 2/15 की धारदार गेंदबाजी की। टीम की तरफ से अन्य गेंदबाजों में अयाबोंगा, सुने लूस और एनेरी डर्कसेन को 1-1 विकेट मिला।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version