SA20 Retaintion Rule: साउथ अफ्रीका के टी20 लीग ऑक्शन में इस बार सभी फ्रेंचाइजी 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। तभी तो इस लीग ने बीती मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दे दी है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि, “इस बार SA20 लीग के चौथे सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आगामी 9 सितंबर को जोहानेसबर्ग में होने वाली है।
6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं सभी टीमें :-

इसके अलावा इस मेगा ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजी के द्वारा कम से कम 36 खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया जाएगा। इसके अलावा इस बार सभी टीमों की राशि भी बढ़ा जी गई है। इसके चलते हुए इस बार एक टीम 2.3 मिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च कर सकती है। इससे पहले सभी टीमें 6 खिलाड़ियों को अधिकतम रिटेन कर सकती हैं। इनमें 3 खिलाड़ी विदेशी और 3 स्थानीय होंगे। इसके अलावा एक फ्रैंचाइजी इस बार अपने दल में 19 खिलाड़ियों को भी रख सकती हैं।

इनमें से अधिकतम सात विदेशी खिलाड़ी साइन किए जा सकते हैं। इसके अलावा यहां पर स्थानीय खिलाड़ियों के लिए कम से कम 11 स्लॉट रिजर्व किए गए हैं। इसके चलते हुए इस बार साउथ अफ्रीका के 66 खिलाड़ियों का लीग में शामिल होना तय है। जबकि इन छह टीमों में से प्रत्येक के लिए एक वाइल्ड कार्ड साइनिंग भी उपलब्ध होगा। इसके लिए नियम कहता है कि टीमें एक दक्षिण अफ्रीकी या विदेशी क्रिकेटर को अपने ‘वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी’ के रूप में साइन कर सकती हैं।
IPL की तरह RTM भी रहेगा उपलब्ध :-
इस बार सबसे दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल के तर्ज पर दक्षिण अफ़्रीकी लीग में पहली बार राइट टू मैच (RTM) कार्ड की शुरुआत भी हो रही है। इससे किसी फ़्रैंचाइज़ी को पिछले सीज़न में उस टीम के लिए खेलने वाले खिलाड़ी पर फाइनल बोली मैच करने का मौका मिलेगा।

वहीं इस बार प्रत्येक फ़्रैंचाइज़ी के RTM कार्ड की संख्या अलग-अलग होगी। जबकि इसके अलावा 19 खिलाड़ियों के दल में कम से कम दो अंडर-23 खिलाड़ियों को रखना अनिवार्य होगा। इसके अलावा रिचर्ड मैडली SA20 के पहले ऑक्शनर बनने वाले हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

