Sunday, March 22

Most Wickets in SA20 Leauge: SA20 लीग की शुरूआत 2023 में हुई थी और 2025 में इसका तीसरा सीजन खेला जा रहा है। इस लीग में अब तक बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। इस लीग के अब तक के छोटे से इतिहास में कुछ गेंदबाज ऐसे रहे हैं, जिन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को पस्त करने का काम किया है।

SA20 लीग ने एक बार फिर साबित किया कि टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों का भी उतना ही महत्व है जितना बल्लेबाजों का। चाहे मार्को यांसिन और ओटनील बार्टमैन की घातक गेंदबाजी हो या नूर अहमद और फॉर्टुइन की किफायती गेंदबाजी, सभी ने अपनी-अपनी भूमिकाएं बखूबी निभाईं।

यदि SA20 लीग में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची देखें, तो उसमें से टॉप 2 गेंदबाज सनराइजर्स इस्टर्न केप की ओर से खेलते हुए नजर आते हैं। ऐडन मार्कराम की कप्तानी वाली इस टीम ने शुरूआती दोनों सीजन में चैंपियन बनी है, जिसमें उनके तेज गेंदबाजों की अहम भूमिका रही है।

यहाँ हम आपको SA20 लीग में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप 10 गेंदबाजों की सूची बताने जा रहे हैं।

SA20 लीग में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप 10 गेंदबाज – Most Wickets in SA20 Leauge

10. नूर अहमद – 22 विकेट

Noor Ahmad
Noor Ahmad

अफगानिस्तान के युवा स्पिनर नूर अहमद ने सिर्फ 15 मैचों में 22 विकेट चटकाए। उनका बेस्ट प्रदर्शAन 5/11 रहा। साथ ही, उनकी इकॉनमी रेट 6.47 रही, जो बेहद प्रभावशाली है। वह शुरू से लेकर अब तक डरबन सुपर जायंट्स का हिस्सा रहे हैं।

9. रीस टॉप्ली – 23 विकेट

Reece Topley
Reece Topley

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉप्ली ने 20 SA20 मैचों में 23.21 की औसत 23 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/19 रहा है। टॉप्ली ने इस टूर्नामेंट के इतिहास में 8.21 की इकॉनमी रेट से रन खर्च किए हैं।

8. कगिसो रबाडा – 24 विकेट

Kagiso Rabada
Kagiso Rabada

दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में से एक कगिसो रबाडा ने SA20 लीग में 24 मैचों में 27.04 की औसत से 24 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्पेल 3/22 का रहा, जबकि उनकी इकॉनमी रेट 7.96 रही है। रबाडा शुरूआती सीजन से ही MICT का हिस्सा रहे हैं।

7. वेन पार्नेल – 24 विकेट

Wayne Parnell
Wayne Parnell

प्रिटोरिया कैपिटल्स के मुख्य तेज गेंदबाज और शुरुआतीं दो सीजन में टीम के कप्तान रहे वेन पार्नेल ने 17 SA20 मैचों में 18.41 की औसत से 24 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/33 रहा है। इस टूर्नामेंट के इतिहास में पार्नेल की इकॉनमी रेट 9.14 की रही है।

6. लुंगी एनगिडी – 25 विकेट

Lungi Ngidi
Lungi Ngidi

शुरूआती सीजन से ही पार्ल रॉयल्स का हिस्सा रहे तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने SA20 लीग में अब तक 22 मैचों में 28.36 की औसत और 19.44 की स्ट्राइक रेट से 25 विकेट झटके हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/39 का रहा है। उन्होंने इस लीग के इतिहास में 8.75 की इकॉनमी रेट से रन खर्च किए हैं।

5. एथन बॉश – 27 विकेट

Eathan Bosch
Eathan Bosch

प्रिटोरिया कैपिटल्स टीम के ऑलराउंडर एथन बॉश ने 29 SA20 मैचों में 26.59 की औसत और 19.48 की स्ट्राइक रेट से 27 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/12 रहा है। हालांकि, उनकी इकॉनमी रेट 8.19 रही है, लेकिन उन्होंने टीम के लिए कई मैचों में अहम मौके पर विकेट लिए हैं।

4. केशव महाराज – 27 विकेट

Keshav Maharaj
Keshav Maharaj

लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिनर और वर्तमान कप्तान केशव महाराज ने 32 मैचों में 25.55 की औसत और 21.55 की स्ट्राइक रेट से 27 विकेट चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/17 का रहा है। इस लीग में उनकी इकॉनमी 7.11 की रही है।

3. ब्योर्न फॉर्टुइन – 28 विकेट

Bjorn Fortuin - Most Wickets in SA20 Leauge
Bjorn Fortuin – Most Wickets in SA20 Leauge

पार्ल रॉयल्स के स्पिनर ब्योर्न फॉर्टुइन ने SA20 लीग में अपनी किफायती गेंदबाजी से बल्लेबाजों को शांत रखा है। उन्होंने अब तक 29 मैचों में 25.10 की औसत और 23.25 की स्ट्राइक रेट से 28 विकेट लिए हैं और उनकी इकॉनमी रेट केवल 6.47 की रही है।

2. ओटनील बार्टमैन – 38 विकेट

Ottneil Baartman - Most Wickets in SA20 Leauge
Ottneil Baartman – Most Wickets in SA20 Leauge

सनराइजर्स इस्टर्न केप के तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन ने 22 मैचों में 15.07 की शानदार औसत और 11.18 की शानदार स्ट्राइक रेट से 38 विकेट हासिल किए हैं। इस लीग में उनका बेस्ट स्पेल 4/10 का रहा है। बार्टमैन ने अपनी टीम को शुरूआती दोनों सीजन में चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

1. मार्को यांसिन – 38 विकेट

Marco Jansen - Most Wickets in SA20 Leauge
Marco Jansen – Most Wickets in SA20 Leauge

सनराइजर्स इस्टर्न केप के फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर मार्को यांसिन SA20 लीग इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। यांसिन ने 22 मैचों में 18.77 की औसत और 15.57 की शानदार स्ट्राइक रेट से 38 विकेट हासिल किए हैं। इस लीग में उनका बेस्ट स्पेल 4/10 का रहा है। ऑलराउंडर ने भी अपनी टीम को शुरूआती दोनों सीजन में चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version