SA20 Final: साउथ अफ्रीका में खेली जा रही SA20 Final का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा, जिसमें MI केप टाउन (MICT) और सनराइजर्स ईस्टर्न केप (SEC) आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा।
सनराइजर्स अपने लगातार तीसरे खिताब की तलाश में हैं, जबकि राशिद खान की अगुवाई वाली टीम MI केप टाउन पहली बार फाइनल में पहुंचा है और अपना पहला खिताब जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे, MI केप टाउन बनाम सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच खेले जाने वाला फाइनल मैच को कब और कहाँ देख सकते हैं साथ ही दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है
SA20 Final में कौन बनेगा चैंपियन

सनराइजर्स ईस्टर्न केप इस टूर्नामेंट के दो बार के चैंपियन हैं, लेकिन MI केप टाउन इस बार खतरनाक फॉर्म में नजर आ रही है। अब सवाल ये उठता है कि क्या राशिद खान की अगुवाई वाली टीम MICT पहली बार ट्रॉफी उठा पाएगी या फिर एडेन मार्करम की टीम एक बार फिर से चैंपियन बन अपनी बादशाहत बरकरार रखेगी।
यह देखना दिलचस्प होगा कि आज के इस रोमांकजक मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारती है।वहीं दुनिया भर के क्रिकेट फैंस के लिए यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है, जहां दोनों टीमें इस ट्रॉफी को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देंगी।
SA20 Final: दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स कैसा है?
अब तक खेले गए मुकाबलों में सनराइजर्स ईस्टर्न केप का पलड़ा भारी रहा है।
| कैटेगरी | सनराइजर्स ईस्टर्न केप | MI केप टाउन |
| खेले गए मैच | 6 | 6 |
| जीते गए मैच | 4 | 2 |
| हारे गए मैच | 2 | 4 |
| बेनतीजा मैच | 0 | 0 |
| टाई मैच | 0 | 0 |
दोनों टीमों के मुख्य खिलाड़ियों पर एक नजर

सनराइजर्स ईस्टर्न केप
- कप्तान: एडेन मार्कराम
- मुख्य खिलाड़ी: ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, टॉम एबेल, लियाम डॉसन
MI केप टाउन
- कप्तान: राशिद खान
- मुख्य खिलाड़ी: रासी वैन डेर डुसेन, डेवॉल्ड ब्रेविस, कगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट
फाइनल मैच का लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
- मैच: MI केप टाउन बनाम सनराइजर्स ईस्टर्न केप, फाइनल
- तारीख: 8 फरवरी 2025 (शनिवार)
- समय: 9:00 PM IST / 03:30 PM GMT / 05:30 PM स्थानीय समय
- स्थान: वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग
SA20 2025 का फाइनल मुकाबला Disney+ Hotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







