Monday, February 2

Pakistan Football Federation: पाकिस्तान काफी लंबे समय बाद कोई भी ICC टूर्नामेंट को होस्ट करने जा रहा है। 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत होने जा रही है और पाकिस्तान समेत आईसीसी भी इनके साथ मिलकर इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है। क्रिकेट की दुनिया में पाकिस्तान एक नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए तैयार है लेकिन दूसरी ओर उसे फुटबॉल जगत में बड़ा झटका लगा है।

बता दें कि, फुटबाल की इंटरनेशनल संस्था फीफा (FIFA) ने पाकिस्तान को सस्पेंड करते हुए बड़ा झटका दिया है और पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन (PFF) को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आखिर पाकिस्तान फुटबॉल पर फीफा ने ये एक्शन क्यों लिया है। 

 Pakistan Football Federation: फीफा को क्यों उठाना पड़ा ये कदम

पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए जरूरी संवैधानिक संशोधनों को अपनाने में फेल रहा है इसके बाद फीफा ने ये बड़ा एक्शन लिया। बताया जा रहा है कि पीएफएफ (PFF) से यह निलंबन तभी हटेगा जब पीएफएफ कांग्रेस फीफा/एएफसी के प्रस्तावित संविधान को मंजूरी प्रदान करेगा। वैसे ये पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन को फीफा ने सस्पेंड किया है। 

बता दें कि, इससे पहले अप्रैल 2021 के दौरान भी PFF को फीफा ने बड़ा झटका दिया था। जब तीसरे पक्ष की दखलअंदाजी के चलते पाकिस्तान फुटबॉल को फीफा का निलंबन झेलना पड़ा था। बताया गया था कि तब संचालन के तरीके को ध्यान में रखते हुए फीफा ने पाकिस्तान के साथ ही चाड (Chad) के नेशनल सॉकर फेडरेशन को भी सस्पेंड कर दिया था। हालांकि, जून 2022 में पाकिस्तान से ये निलंबन हटा दिया गया था लेकिन अब करीब ढाई साल के बाद पकिस्तान फुटबॉल फिर से विवादों के में है।

फीफा ने अपने एक बयान में कहा था कि 

फीफा के संविधान के मुताबिक ये तीसरे पक्ष की दखलंदाजी के बिना स्वतंत्र रूप से अपने मामलों का प्रबंधन करने के पीएफएफ के दायित्व का उल्लंघन है।पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन (Pakistan Football Federation) का निलंबन तभी वापस लिया जाएगा, जब उसके कार्यालय और खाते उसे वापस कर दिए जाएंगे। 

2017 में भी किया गया था सस्पेंड

आपको जानकर हैरानी होगी कि यह पाकिस्तान का निलंबन पहली बार नहीं हैं बल्कि साल 2025 और 2021 से पहले भी पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन को 2017 में फीफा ने बड़ा झटका दिया था। 2021 से पहले 2017 में भी पाकिस्तान फुटबॉल को तीसरे पक्ष की दखलअंदाजी के कारण ही निलंबित करने का फैसला लिया गया था।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version