Ind vs Eng 2nd ODI Virat Kohli : भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला (Ind vs Eng 2nd ODI) कटक के मैदान पर खेला जाएगा। इससे पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया था। अब दोनों ही टीमें कटक के बाराबती स्टेडियम में एक बार फिर आमने-सामने होंगे।
फिलहाल भारतीय टीम इस सीरीज में 1-0 की बढ़त के साथ मैदान पर उतरेगी। पहले मैच में चोट की वजह से टीम से बाहर रहने वाले भारतीय दिग्गज विराट कोहली का इस मैच में खेलना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, कटक के बाराबती स्टेडियम में विराट कोहली का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है।
Ind vs Eng 2nd ODI: कटक में शर्मनाक है कोहली का रिकॉर्ड

कोहली ने दुनिया भर के मैदानों में खूब रन और शतक बरसाए हैं लेकिन कटक के बाराबती स्टेडियम में विराट कोहली का रिकॉर्ड खास नहीं रहा है। विराट ने इस मैदान पर कुल 4 मुकाबले खेले हैं लेकिन उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं आया है। कटक के बाराबती स्टेडियम में उनके नाम 30 से भी कम के औसत से मात्र 118 रन दर्ज है।
कटक में कोहली का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 85 रन है। बता दें कि, इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। उन्होंने 84.81 के औसत से 10 वनडे मैचों में 469 रन बनाए हैं, जबकि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 3 मैचों में 71 से ज्यादा की औसत से 143 रन बनाए हैं।
Ind vs Eng 2nd ODI: विराट कोहली के नाम दर्ज है वनडे में 50 शतक

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) वनडे फॉर्मैट के बादशाह हैं और उनके करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक अपने वनडे करियर में 295 वनडे मैचों की 283 पारियों में 44 बार नाबाद रहते हुए कुल 13,906 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट का औसत 58 से भी ज्यादा का रहा है। विराट का वनडे में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 रन है।
रन मशीन कहे जाने वाले विराट के नाम इस फॉर्मैट में 72 अर्धशतक और 50 शतक दर्ज है। जो पूरी दुनिया में किसी भी खिलाड़ी द्वारा लगे गए शतकों से ज्यादा है। कोहली के अलावा महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम भी 50 ओवर फॉर्मेट में 49 शतक दर्ज थे।
Ind vs Eng 2nd ODI: कटक में टीम इंडिया का कैसा है रिकॉर्ड

कटक के मैदान पर भले ही विराट कोहली का बल्ला खामोश रहा है लेकिन इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी अच्छा है। इस मैदान पर भारतीय टीम ने कुल 17 मुकाबले खेले हैं जिसमें से उन्हे 13 मैचों में जीत जबकि 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







