Monday, February 2

Google News Sports Digest Hindi

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच वनडे सीरीज का (IND vs ENG) दूसरा मैच 9 फरवरी को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाने वाला है। इससे पहले आइए जानते है कि इस मैदान की पिच कैसी रहने वाली है। भारत और इंग्लैंड की टीम (IND vs ENG) के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच कटक में खेला जाने वाला है।

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच कहां खेला जाएगा दूसरा वनडे मैच, जानिए इसका समय
image source via getty images

इससे पहले ये दोनों ही टीमें (IND vs ENG) यहां पर पहुंचकर अपनी तैयारी में लगी हुई हैं। भारतीय टीम इस सीरीज में पहले मैच को जीत कर 1-0 की बढ़त पर चल रही है। वहीं अब वह इस दूसरे मैच को भी जीत कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने की कोशिश करेगी। लेकिन दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम (IND vs ENG) इस दूसरे मैच को जीत कर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी।

IND vs ENG कैसी रहने वाली है कटक की पिच :-

भारत और इंग्लैंड की टीम (IND vs ENG) के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच रविवार 9 फरवरी को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाने वाला है। अब अगर इस मैदान की पिच की बात करें तो यहां स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। तभी तो भारत के ज्यादातर विकेटों की तरह ही कटक की पिच भी स्पिनर्स के लिए काफी मददगार मानी जाती है।

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में रनों के लिहाज से मिली सबसे बड़ी जीत, जानिए
image source via getty images

इस दूसरे वनडे मैच में भी दोनों टीमों (IND vs ENG) के स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके अलावा नई गेंद के साथ यहां पर तेज गेंदबाजी को खेलना भी आसान नहीं होता है। अब इसका मतलब साफ है कि यहां पर बल्लेबाजी आसान नहीं रहने वाली है। ऐसे में अब सभी क्रिकेट फैंस को यहां पर एक बार फिर से शायद हाई स्कोरिंग मैच देखने को नहीं मिले।

कैसा रहेगा कटक का मौसम :-

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट से पहले चेन्नई पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, अभ्यास कैंप का होगा आयोजन
image source via getty images

भारतीय मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस दिन आसमान में बादल रहने की पूरी उम्मीद है। लेकिन फिर भी बारिश की संभावना ना के बराबर ही है। मैच वाले दिन तापमान 31 से 18 डिग्री तक रह सकता है। जबकि इस दिन हवा 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। वहीं मैच वाले दिन ह्यूमिडिटी 40% तक रहने की उम्मीद है।

भारत की प्लेइंग-11 में हो सकते है 2 बदलाब :-

इंग्लैंड की क्रिकेट टीम (IND vs ENG) के खिलाफ खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम (IND vs ENG) का प्लेइंग-11 में बदलाब के साथ उतरना लगभग तय माना जा रहा है। क्यूंकि इस दूसरे मैच में विराट कोहली फिट होकर प्लेइंग-11 में पक्का लौटने वाले हैं।

indian cricket team
image source via getty images

लेकिन इस बीच अब सवाल यह उठ रहा है कि पिछले मैच में फिफ्टी लगाने वाले श्रेयस अय्यर को बाहर करना मुश्किल है। अगर इस बीच क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो विराट को यशस्वी जायसवाल की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है। जबकि तेज गेंदबजी के विभाग में इस बार हर्षित राणा की जगह अर्शदीप सिंह दिखाई दे सकते हैं।

कटक वनडे भारत की संभाव‍ित प्लेइंग-11:-

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, व‍िराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल/ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी.

IND vs ENG इस प्रकार हैं दोनों टीमें :-

भारत :- रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, यशस्वी जयसवाल, वरुण चक्रवर्ती, केएल राहुल, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर

इंग्लैंड :- फिल साल्ट (विकेट कीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, आदिल रशीद, गस एटकिंसन, मार्क वुड, जेमी ओवरटन, साकिब महमूद, जेमी स्मिथ, जोफ्रा आर्चर।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version