Monday, February 2

 Pat Cummins: ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस फिलहाल अभी चोट से टीम से बाहर चल रहे हैं। इसी महीने से शुरू हो रहे चैंपियंस ट्रॉफी में भी उनका खेलना मुश्किल लग रहा है और उनके ना खेलने से पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम परेशानी में है। फिलहाल टीम का माहौल कुछ भी हो लेकिन पैट कमिंस और उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, कमिंस के घर एक नन्ही परी का आगमन हुआ है, उनकी वाइफ बैकी कमिंस ने बेटी को जन्म दिया है। 

Pat Cummins Welcomes his Second Child as his Wife Gives Birth to a Baby Girl
Pat Cummins with Becky Cummins/Getty Images

पैट कमिंस के दूसरी बार पिता बनने पर टीम के सभी खिलाड़ी और उनके क्रिकेट फैंस ने उनके इस खुशी के अवसर पर खूब सारी बधाई दे रहे हैं। कमिंस और उनकी वाइफ बैकी कमिंस ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए फैंस को ये खुशखबरी दी है। फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज चोट से जूझ रहे हैं जिसके चलते वह श्रीलंका दौरे पर भी नहीं जा सके और साथ ही वह आगामी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो सकते हैं। 

दूसरी बार पिता बना Pat Cummins  

पैट कमिंस और उनकी वाइफ बैकी कमिंस ने सोशल मीडिया पर नए नन्हे मेहमान की एक फोटो शेयर की है और इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि

वह आ गई है। हमारी खूबसूरत बच्ची एडी। हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते कि हम इस समय कितना खुश और हम प्यार से भरा हुआ महसूस कर रहे हैं।

बैकी कमिंस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह और कमिंस सिडनी में समुद्र तट पर अपने नए नन्हे मेहमान के साथ टहलते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें, पैट कमिंस और उनकी वाइफ बैकी ने साल 2020 में सगाई की थी। इससे पहले दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था। इसके बाद सगाई के 2 साल बाद उन्होंने अगस्त 2022 में शादी की थी। हालांकि ये कपल शादी से पहले ही एक बच्चे के माता-पिता बन गए थे। अक्टूबर 2021 में इस कपल को एक बेटे का माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था, जिसका नाम एल्बी है। 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो सकते हैं कमिंस

Pat Cummins Welcomes his Second Child as his Wife Gives Birth to a Baby Girl
Pat Cummins – Out of Champion Trophy 2025/Getty Images

पैट कमिंस (Pat Cummins) फिलहाल टखने की चोट से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उन्हे चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होना पड़ सकता है। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम में उन्हें शामिल किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें बाहर करने का फैसला लिया गया। वहीं, कमिंस के बाहर होने के बाद अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया स्टीव स्मिथ या ट्रेविस हेड में से किसी को टीम की कमान सौंप सकता है। ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को जल्द ही नई टीम का ऐलान करना पड़ेगा, जिसकी आखिरी तारीख 12 फरवरी है। 

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version