Salima Imtiaz: रविवार का दिन पाकिस्तान क्रिकेट के लिए काफी ऐतिहासिक भरा रहा है। क्यूंकि इस दिन सलीमा इम्तियाज (Salima Imtiaz) ICC इंटरनेशनल पैनल ऑफ डेवलपमेंट अंपायर में नामित होने वाली पाकिस्तान की पहली महिला अंपायर बन गई हैं। इसी के साथ अब पाकिस्तान को पहली महिला आईसीसी अंपायर भी मिल गई है।

सलीमा इम्तियाज (Salima Imtiaz) की बेटी पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के लिए खेलती है। इस तरह से सलीमा इम्तियाज (Salima Imtiaz) ने आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ डेवलपमेंट अंपायर में नामांकित होने वाली पाकिस्तान की पहली महिला अंपायर बनकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी हासिल कर ली है।
इस बात की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को घोषणा कर दी है। इस तरह से अब नामित होने पर इम्तियाज (Salima Imtiaz) को महिलाओं के द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय मैचों और आईसीसी के टूर्नामेंट में अंपायरिंग करने का मौका मिलेगा। तभी तो अब वह अंपायरिंग के क्षेत्र में इस स्तर तक पहुंचने वाली पहली पाकिस्तानी महिला बन जाएंगी।
Salima Imtiaz की अंपायरिंग की यात्रा 2008 में शुरू हुई :-
सलीमा इम्तियाज (Salima Imtiaz) की अंपायरिंग की यात्रा 2008 में शुरू हुई थी। वह पाकिस्तान की महिला अंपायर पैनल में भी साल 2008 में ही शामिल हुई थी। उनका अंपायरिंग के प्रति जुनून उनकी बेटी कायनात के साल 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण से और बढ़ गया था। उनकी बेटी कायनात ने तब से लेकर पाकिस्तान के लिए 40 मैच खेले हैं। इन मैचों में 19 वन-डे और 21 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल हैं।
Salima Imtiaz इंटरनेशनल महिला अंपायर बनने पर बोली सलीमा :-
सलीमा (Salima Imtiaz) ने कहा कि, इस तरह से चुना जाना उनके और देश के लिए काफी गर्व की बात है। आगे उन्होंने कहा कि इससे वह पाकिस्तान की अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करेंगी। इस तरह से चुने जाने पर उन्होंने कहा कि, “यह केवल मेरी जीत नहीं है। यह पाकिस्तान की हर महिला क्रिकेटर और अंपायर की जीत है।

इस तरह से चुने जाने पर मुझे पूरी उम्मीद है कि मेरी सफलता उन अनगिनत महिलाओं को प्रेरित करेगी जो खेल में अपनी पहचान बनाने का सपना देखती हैं।” आगे उन्होंने इस क्रिकेट के खेल में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर भी प्रकाश डाला और महिला एथलीटों और अधिकारियों का समर्थन करने के लिए पीसीबी की प्रतिबद्धता को श्रेय दिया।
Salima Imtiaz साउथ अफ्रीका सीरीज में पहली बार करेंगी अंपायरिंग :-
सलीमा इम्तियाज (Salima Imtiaz) ने कहा कि मुझे इस तरह से इंटरनेशनल अंपायर चुने जाने पर काफी खुशी हुई है। आगे उन्होंने कहा कि, ” मेरा खुद का सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना था।” मुझे एशियाई क्रिकेट परिषद के साथ अवसर मिले हैं।

लेकिन यहां उच्चतम स्तर पर अंपायरिंग करना हमेशा मेरा अंतिम लक्ष्य रहा है।” इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय पैनल में इस पाकिस्तान की पहली महिला अंपायर सलीमा का पहला काम पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की महिलाओं के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज़ में अंपायरिंग करना होगा। इन दोनों देशों के बीच यह टी 20 सीरीज सोमवार को मुल्तान में शुरू हो रही है।
ये भी पढ़ें: टेस्ट सीरीज के लिए भारत पहुंची बांग्लादेश की टीम, कप्तान शांतों ने बताया भारत को हराने का प्लान







