Thursday, March 5

केरल के ताबड़तोड़ बल्लेबाज सलमान निज़ार को देश के सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में गिना जाता है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी पावर हिटिंग और स्थिर मानसिकता से घरेलू क्रिकेट में खास पहचान बनाई है। उन्होंने कम उम्र में ही केरल अंडर-14, अंडर-16 टीम के लिए खेला है और अब वो आईपीएल के लिए दरवाजे खटखटा रहे हैं। उन्हें कई टीमों ने ट्रायल के लिए बुलाया है और वह इस ऑक्शन में पिक भी हो सकते हैं।

सलमान घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके चलते उनका नाम चर्चा में आया है। वो लोअर ऑर्डर में ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए मैच फिनिश करने की क्षमता रखते हैं। तो चलिए जानते हैं केरल के इस खिलाड़ी के बारे में।

सलमान निज़ार की व्यक्तिगत जानकारी (Salman Nizar Personal Information)

Salman Nizar Biography Career And Stats
Salman Nizar Biography Career And Stats

पूरा नाम: सलमान निजार

जन्म: 30 जून 1997 (केरला)

जन्म स्थान: थालास्सेरी, कन्नानोर, केरल (इंडिया)

उम्र: 28 वर्ष

बैटिंग स्टाइल: लेफ्ट-हैंड बैट

बॉलिंग स्टाइल: राइट-आर्म ऑफब्रेक

भूमिका: मिडल आर्डर बल्लेबाज

टीमें: केरला अंडर-14, केरला अंडर-16, केरला

12 गेंदों में 11 छक्के लगाकर बनाया था नाम

सलमान निज़ार के लिए पिछले कुछ समय से प्रदर्शन अच्छा रहा है। वह पिछले ऑक्शन में भले ही अनसोल्ड रहे हों, लेकिन बीच सीजन उन्हें चेन्नई की टीम के साथ कुछ और टीमों ने ट्रायल के लिए बुलाया था और उन्होंने काफी प्रभावित किया था।

उन्होंने अपना नाम पिछले साल बनाया था जब उन्होंने सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच में 12 गेंदों में 11 छक्के लगा दिए थे। इस ऑक्शन में भी वह कई फ्रैंचाइज़ी के टारगेट में हैं, क्योंकि वह लोअर मिडल ऑर्डर में खेलते हैं और बड़े शॉट्स आसानी से लगा सकते हैं।

IPL 2026 ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स सहित कुछ और टीमों की टारगेट लिस्ट में शामिल

घरेलू क्रिकेट में सलमान निज़ार केरल की तरफ से खेलते हैं। संजू सैमसन भी केरल से हैं और अब वह अगले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। चेन्नई की टीम को लोअर मिडल ऑर्डर में ऐसे खिलाड़ी की ज़रूरत है जो अपनी पावर हिटिंग से मैच बदल सके। उन्हें इस सीजन भी चेन्नई ने ट्रायल के लिए बुलाया था, जहाँ उन्होंने सभी को काफी प्रभावित किया था और इस बार सीएसके उन्हें ऑक्शन में खरीद सकती है।

सलमान निज़ार करियर टाइमलाइन (Salman Nizar Career Timeline)

T20I डेब्यू: अभी नहीं हुआ

वनडे डेब्यू: अभी नहीं हुआ

फर्स्ट-क्लास डेब्यू: केरला की तरफ से असम के खिलाफ, (06-09 फरवरी 2015)

लिस्ट A डेब्यू: केरला बनाम त्रिपुरा– 25 फरवरी 2017

टी20 डेब्यू: केरला बनाम हैदराबाद– 8 जनवरी 2018

खेलने का अंदाज और विशेषता

सलमान निजार अपने आक्रामक खेल और पावर हिटिंग के लिए जाने जाते हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की बल्लेबाजी में आक्रामकता के साथ आधुनिक टी20 गेम का आक्रामक स्पर्श दिखता है। वह मिडिल ओवरों में स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। उनका फिटनेस लेवल और लगातार रन बनाने की क्षमता उन्हें टी20 क्रिकेट के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है।

सलमान निजार बैटिंग आंकड़े (Salman Nizar Batting Stats)

Format Matches Innings Runs Average Strike Rate 50s 100s
FC 35 50 1585 39.62 46.65 7 2
List A 26 24 589 29.45 68.88 3 0
T20s 27 22 450 45.00 146.57 2 0

सलमान निजार बॉलिंग आँकड़े (Salaman Nizar Bowling Stats)

Format Matches Innings Wickets Average Strike Rate Economy 5w 10w
FC 35
List A 26
T20s 27

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version