Sunday, February 15

Google News Sports Digest Hindi

Sam Constas: ऑस्ट्रेलियाई युवा सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास (Sam Constas) ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ही इतिहास रचते हुए बड़ा मुकाम हासिल किया है। इस मुकाबले में खेलते हुए उन्होंने (Sam Constas) 65 गेंद में 60 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने छह चौके और दो छक्के भी लगाए। इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज सैम कोंस्टास (Sam Constas) ने इतिहास रच दिया है।

Virat Kohli and Sam Constas
image source via getty images

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज अभी फिलहाल 1-1 से बराबर है। इस मुकाबले से भारतीय युवा बल्लेबाज गिल के बाहर होने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने खुद को तीसरे नंबर पर रखा है।

वाशिंगटन सुंदर को स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के साथ मेलबर्न में भारत के दूसरे स्पिन गेंदबाज के रूप में रखा गया है। इस मुकाबले में अब भारत के पास सुंदर, जडेजा और नितीश कुमार रेड्डी के रूप में तीन ऑलराउंडर हैं।

मैदान पर भिड़े विराट और सैम कोंस्टास :-

इस मुकाबले में टॉस को जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 10वें ओवर की तीसरी गेंद खेले जाने के बाद जब पिच पर विराट कोहली का कंधा सैम कोंस्टास (Sam Constas) से टकराया जो वीडियो में साफ देखा जा सकता है।

Virat Kohli and Sam Constas
image source via getty images

इसके तुरंत बाद कोंस्टास (Sam Constas) और कोहली के बीच तीखी बहस हुई। वहीं इस दौरान जडेजा दोनों के बीच से गुजरते हुए दिखे और ऐसा लगा जैसे वो भी समझ नहीं पाए की आखिर हुआ क्या है। तभी इसके बाद अंपायर ने बीच में आकर मामले को शांत कराया।

Sam Constas ने टेस्ट डेब्यू में रचा इतिहास :-

ऑस्ट्रेलिया के युवा सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास (Sam Constas) ने खेलते हुए इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। उन्होंने प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत के खिलाफ चल रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया।

Virat Kohli and Sam Constas
image source via getty images

युवा सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास (Sam Constas) ऑस्ट्रेलिया के लिए चौथे सबसे कम उम्र के टेस्ट डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए है। इस समउ उनकी मौजूदा उम्र 19 साल और 85 दिन की है। वहीं इस मुकाबले के लिए उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क टेलर से बैगी ग्रीन कैप हासिल की।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version