Friday, March 20

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी संजय बांगर को आज भी लीड्स के मैदान पर खेली गई 68 रन की पारी के लिए याद किया जाता है। उनका डेब्यू मैच इंग्लैंड टीम के खिलाफ था। बांगर ने भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए 12 टेस्ट मैचों में कुल 470 रन बनाए हैं। टेस्ट में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 100 रन है।

संजय बांगर ने भारतीय टीम के लिए कहाँ और कब खेली थी अद्भुत पारी

2002 में टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर गई थी। इस दौरान भारतीय टीम अपना तीसरा टेस्ट मैच खेल रही थी और उस वक्त भारत की कप्तानी सौरव गांगुली कर रहे थे। टॉस जीतने के बाद गांगुली ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिससे कॉमेंटेटर इयान बॉथम और भारतीय खिलाड़ी काफी हैरान हुए। लेकिन दादा को उनके रिस्क लेने और कमाल के फैसलों के लिए ही याद किया जाता है।

लीड्स मैच में  दीवार की तरह क्रिज पर जैम गए थे संजय बांगर

भारतीय टीम की ओर से ओपनिंग जोड़ी में संजय बांगर और वीरेंद्र सहवाग बल्लेबाजी करने उतरे। पहले 6 ओवरों में दोनों खिलाड़ी संभलकर खेल रहे थे। लेकिन अगले ही ओवर में सहवाग अपना विकेट एंड्रयू फ्लिंटॉफ की एक बेहतरीन गेंद पर गंवा बैठे। दूसरी ओर संजय बांगर टिके रहे और इसके बाद राहुल द्रविड़ के साथ मिलकर 39 ओवरों तक साझेदारी निभाई।

इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच 170 रनों की अहम साझेदारी हुई। इसी पारी में बांगर ने 68 रन बनाए। भले ही यह स्कोर बड़ा नहीं था, लेकिन बेहद महत्वपूर्ण था क्योंकि उन्होंने आने वाले बल्लेबाजों के लिए मजबूत मंच तैयार किया। यही वजह है कि उनकी इस पारी को आज भी याद किया जाता है।

मंच सेट होने के बाद भारतीय टीम की तरफ से सचिन, द्रविड़ और गांगुली ने किया कमाल

सचिन, गांगुली और द्रविड़ से पहले संजय बांगर ने इंग्लैंड को दिखाया था अपना असली दम
sanjay bangar and all indian team

लीड्स टेस्ट मैच के दौरान सचिन तेंदुलकर ने 330 गेंदों में शानदार 193 रन बनाए, जिसमें 19 चौके और 3 छक्के शामिल थे। वहीं राहुल द्रविड़ ने 148 रनों की बेहतरीन पारी खेली। कप्तान सौरव गांगुली ने भी 167 गेंदों पर 128 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और 3 छक्के शामिल थे। सभी खिलाड़ियों की शानदार पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 628 रन बनाकर घोषित कर दी।

संजय बांगर इस पारी के बाद क्या था मैच का हाल

628 रन के स्कोर का पीछा करने जब इंग्लैंड की टीम मैदान पर उतरी तो उनकी ओर से माइकल वॉन ने 61 रन और एलेक स्टीवर्ट ने नाबाद 78 रन बनाए। इन दोनों खिलाड़ियों को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज़ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी में अनिल कुंबले और हरभजन सिंह ने 3-3 विकेट लिए, जबकि जहीर खान और अजीत अगरकर को 2-2 विकेट मिले।

इंग्लैंड को भारत की तरफ से फॉलो-ऑन मिला। दूसरी पारी में कप्तान नासिर हुसैन ने 110 रन और मार्क बुचर ने 42 रन बनाए, लेकिन इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज़ क्रीज़ पर टिक नहीं पाया। इंग्लैंड की पूरी टीम दूसरी पारी में केवल 309 रन पर ही सिमट गई। इस बार अनिल कुंबले ने 4 विकेट झटके, जबकि संजय बांगर को 2 और अजीत अगरकर, जहीर खान तथा हरभजन सिंह को 1-1 विकेट मिला।

इंग्लैंड दौरे पर भारत के पास ऐसा संतुलित ग्रुप था, जिसमें अनुभव भी था, युवा जोश भी था और सौरव गांगुली जैसा कप्तान भी, जो निडर फैसले लेने के लिए जाना जाता था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version