भारत के पूर्व बल्लेबाज Sanjay Manjrekar का मानना है कि मौजूदा मुख्य कोच गौतम गंभीर मीडिया से बात करते समय सही व्यवहार नहीं करते हैं या शब्द नहीं बोलते हैं। इसीलिए, BCCI को उन्हें ऐसी जिम्मेदारियों से दूर रखना चाहिए।
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया के रवाना होने से पहले Gautam Gambhir ने सोमवार को मीडिया से बातचीत की। 43 वर्षीय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हमेशा की तरह ही बेहद ईमानदारी और बेबाकी से सवालों का जवाब दिया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब गंभीर से एक रिपोर्टर ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग द्वारा विराट कोहली के खराब फॉर्म पर की गई टिप्पणी पर सवाल पूछा, तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया।
उन्होंने कहा:
रिकी पोंटिंग का भारतीय क्रिकेट से क्या लेना-देना है? मुझे लगता है कि उन्हें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के बारे में सोचना चाहिए।
गंभीर ने मीडिया के साथ बातचीत में यह भी बिल्कुल साफ कर दिया कि, न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर भारत की 0-3 से शर्मनाक हार के बाद वह दबाव में नहीं हैं।
गंभीर ने कहा:
सोशल मीडिया मेरे जीवन में और किसी के जीवन में क्या अंतर लाता है? जब मैंने यह नौकरी ली, तो मुझे हमेशा पता था कि यह एक बहुत ही कठिन काम होने वाला है और साथ ही एक बहुत ही प्रतिष्ठित काम भी होगा।
Sanjay Manjrekar ने BCCI को दी गौतम गंभीर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ना भेजने की सलाह
कथित तौर पर इन घटनाओं का जिक्र करते हुए Sanjay Manjrekar ने सोमवार को अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने सलाह दिया कि बीसीसीआई को गंभीर को मीडिया के सामने नहीं लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि, कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

संजय मांजरेकर ने X पर लिखा:
अभी प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर को देखा। बीसीसीआई के लिए यह समझदारी हो सकती है कि उन्हें ऐसे कर्तव्यों से दूर रखा जाए, उन्हें पर्दे के पीछे से काम करने दिया जाए। उनके साथ बातचीत करते समय न तो उनका व्यवहार सही होता है और न ही शब्द। मीडिया के सामने आने के लिए रोहित और अगरकर कहीं बेहतर व्यक्ति हैं।
Just watched Gambhir in the press conference.
May be wise for @BCCI to keep him away from such duties, let him work behind the scenes. He does not have the right demeanour nor the words when interacting with them. Rohit & Agarkar, much better guys to front up for the media.— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) November 11, 2024
प्रेस कॉन्फ्रेंस में Gautam Gambhir ने दबाव में चल रहे कप्तान रोहित और स्टार कोहली का भी जोरदार बचाव किया और कहा कि वे अब भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेहद भूखे हैं और ऑस्ट्रेलिया में वापसी करेंगे।
गंभीर ने कहा:
ड्रेसिंग रूम में बेहतरीन लोग हैं जिन्होंने शानदार काम किया है।
बता दें कि, विराट कोहली पहले ही पर्थ पहुंच चुके हैं और रविवार शाम को भारत से रवाना हुए खिलाड़ियों का पहला जत्था आज शाम ऑस्ट्रेलिया पहुंच जाएगा। पहला टेस्ट 22 नवंबर को पर्थ में शुरू होगा।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


