Women ACT Hockey: आज से पहली बार बिहार के राजगीर में एशयाई महिला हॉकी चैम्पियंस ट्रॉपी (Women ACT Hockey) का आगाज हो रहा है। वहीं आज इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता का शुभारंभ राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करने वाले है। इस बार खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता (Women ACT Hockey) में जापान, कोरिया, चीन, थाईलैंड, भारत और मलेशिया की टीमें भी भाग ले रहीं है।

इसके अलावा आज महिला हॉकी चैम्पियंस ट्रॉपी (Women ACT Hockey) का दूसरा मुकाबला दोपहर 2:30 बजे चीन और थाईलैंड की टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। वहीं इसके बाद फिर आज का सबसे रोमांचक मुकाबला शाम 4:45 बजे से मेजबान भारतीय महिला हॉकी टीम और मलेशिया के बीच खेला जाएगा।
Women ACT Hockey 168 देशों में होगा सीधा प्रसारण :-
आज 11 नवंबर से 20 नवंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं इस बार टूर्नामेंट में सुरक्षा और सुविधा का खास ध्यान रखा गया है। इसके अलावा इस टूर्नामेंट (Women ACT Hockey) का दुनिया भर में 168 देशों में सीधा प्रसारण किया जाएगा।

वहीं इस टूर्नामेंट को 30 राष्ट्रीय स्तर के चैनल कवरेज करेंगे। इसके अलावा राजगीर के खेल परिसर में टूर्नामेंट के दौरान अत्याधुनिक सुविधाएं और सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वहीं अब इस टूर्नामेंट (Women ACT Hockey) के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। इसके अलावा वैसे भी सभी दिन के टिकट अब तक बुक हो चुके है।
राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में लगेंगे 15 विशेष फूड स्टॉल्स :-

इस बार राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। इसके अलावा यहां पर सभी दर्शकों की सुविधा के लिए ईस्ट स्टैंड के गेट नंबर तीन को विशेष रूप से सजाया गया है। यहां पर इस बार स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। वहीं इस बार खेल अकादमी परिसर में जहां एक ओर रोमांचक हॉकी मैचों की गूंज सुनाई दे रही है तो वहीं दूसरी ओर 15 विशेष फूड स्टॉल्स दर्शकों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों का विशेष इंतजाम कर रहे हैं। इसके अलावा यहां पर प्रमुख आकर्षण के रूप में दनियावां का प्रसिद्ध मछली-चावल स्टॉल विशेष रूप से दर्शकों को लुभा रहा है।
150 रूपये में मिलेगा भरपेट मछली चावल :-
दनियावां के मछली – चावल स्टॉल के संचालक विनय कुमार ने बताया कि इस बार 120 रुपये में दो पीस मछली और एक प्लेट चावल की व्यवस्था की गई है। जबकि 150 रुपये में एक बड़ा मछली पीस भरपेट चावल के साथ परोसा जा रहा है। इसके अलावा खाने में विविधता को बढ़ावा देते हुए अभिषेक कुमार के स्टॉल पर राजमा, चाऊमीन, रोल और छोले भटूरे जैसे विभिन्न व्यंजन उपलब्ध हैं।

इसके अलावा दर्शकों की सुविधा के लिए यहां पर चाय, कॉफी और सुधा डेयरी के लस्सी-पेड़े की विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं इसके अलावा जिला प्रशासन ने (Women ACT Hockey) टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा है। इसके अलावा पीएचडी विभाग द्वारा सुलभ शौचालय और गंगाजल पेयजल की व्यवस्था की गई है। वहीं इसके अलावा इस बार खेल परिसर में लगाई गई हॉकी थीम पर आधारित सेल्फी प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
राजगीर जिले में होगा ऐतिहासिक आयोजन :-
भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह ने बताया है कि यह टूर्नामेंट बिहार के लिए एक ऐतिहासिक पल है। इसके अलावा उन्होंने राज्य सरकार की विश्वस्तरीय तैयारियों की जमकर तारीफ की। वहीं इसके बाद उन्होंने कहा कि राजगीर का खेल परिसर अब दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खेल केंद्रों में शुमार हो गया है। इसके अलावा इस टूर्नामेंट (Women ACT Hockey) के अंतिम मैच को फ्लडलाइट्स के तहत आयोजित कराने की भी योजना चल रही है।

जिसके चलते हुए यहां पर सभी दर्शकों को रोमांचक अनुभव मिलने वाला है। वहीं इस मेगा टूर्नामेंट में भारतीय टीम का पहला मुकाबला मलेशिया से आज होगा। इसके लिए भारतीय टीम के कोच हरेंद्र सिंह ने अपनी टीम की तैयारी पर पूरा भरोसा जताया है। अब भारतीय कोच ने हमें बताया है कि हर खिलाड़ी ने इस टूर्नामेंट (Women ACT Hockey) के लिए कड़ी मेहनत की है। वहीं भारतीय महिला कप्तान सलिमा टेटे ने कहा कि उनकी टीम की हर तैयारी को इस बार बारीकी से परखा गया है। तभी तो भारतीय टीम पूरी तरह से अपना शत-प्रतिशत देने के लिए प्रतिबद्ध है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


