क्रिकेट जगत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को पूरी तरह अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। टी20 इंटरनेशनल से पहले ही विदाई ले चुके विलियमसन ने अब टेस्ट और वनडे क्रिकेट से भी संन्यास की घोषणा कर दी है। 35 वर्षीय बल्लेबाज लंबे समय से न्यूजीलैंड क्रिकेट की पहचान रहे हैं साथ ही उन्होंने अपने प्रदर्शन से कई यादगार रिकॉर्ड भी कीवी टीम के लिए बनाए हैं। उनके इस फैसले ने क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर दिया है, जबकि उनके प्रशंसक भावुक होकर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
केन विलियमसन संन्यास की घोषणा करते हुए क्या कहा
केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि ‘वह पिछले कुछ समय से इस फैसले पर विचार कर रहे थे और हाल के दिनों में उन्हें महसूस हुआ कि अब इसके लिए सही समय आ गया है। उन्होंने बताया कि देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा उनका सपना रहा और उन्हें इस बात की संतुष्टि है कि न्यूजीलैंड के लिए खेले गए हर मुकाबले में उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश की।’
विलियमसन ने कहा कि ‘अपने निर्णय खुद लेने और अपनी शर्तों पर करियर समाप्त करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि न्यूजीलैंड क्रिकेट का भविष्य बेहद उज्ज्वल है, क्योंकि टीम में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं। साथ ही, उन्होंने लंबे समय तक राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहने को अपने जीवन का सबसे गर्वपूर्ण और यादगार अनुभव बताया।’
केन विलियमसन के कप्तानी में शानदार रहा टीम का प्रदर्शन
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और दुनिया के टॉप बल्लेबाजों में से एक केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। उन्होंने यह घोषणा इंग्लैंड दौरे के दौरान लॉर्ड्स टेस्ट मैच के बाद की।
केन विलियमसन को उनकी शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ शांत और समझदारी भरी कप्तानी के लिए के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने 2016 से 2024 तक न्यूजीलैंड की कप्तानी की और इस दौरान टीम ने कई बड़ी सफलताएं भी टीम को दिलाई है। उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड दो बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा और तीन बार आईसीसी टूर्नामेंट् के सेमीफाइनल तक सफा तय किया है। साल 2021 में उनकी अगुवाई में टीम ने भारत को हराकर पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब भी अपने नाम किया था ।
केन विलियमसन न्यूज़ीलैंड के सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक हैं। उनकी कप्तानी में टीम 2019 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया, इसलिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का पुरस्कार मिला। उसी साल टेस्ट क्रिकेट में शानदार खेल दिखाने के लिए उन्हें आईसीसी टेस्ट ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ भी चुना गया था।
कप्तानी में केन विलियमसन का बढ़िया है रिकॉर्ड
केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड की कप्तानी तीनों फॉर्मैट में की है। टेस्ट मैचों में उन्होंने 40 मैच खेले, जिनमें 22 में टीम ने जीत हासिल की, 10 में हार हुई और 8 ड्रॉ रहे। वनडे में उन्होंने 91 मैचों में कप्तानी की, जिनमें 46 जीत, 40 हार, 1 टाई और 4 रद्द मैच रहे। टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 75 मैचों में कप्तानी की, जिनमें 39 जीत, 34 हार और 1 टाई हुआ। इसे इनकी सफलता का पता चलता है।
केन विलियमसन का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
विलियमसन के नाम पर टेस्ट में 110 मैचों के 195 इनिंग्स 9515 रन बनाए हैं तो वहीं वनडे में उन्होंने 175 मैचों के 167 इनिंग्स में 7256 रन बनाए हैं। जबकि टी20 इंटरनेशनल के 93 मैचों के 90 इनिंग्स में 2575 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड की टीम ने उनकी ही कप्तानी में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब भी जीता है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1. केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कब की?
उत्तर: केन विलियमसन ने 12 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अपने संन्यास की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने बढ़ती उम्र, बार-बार होने वाली चोटों और अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला किया।
प्रश्न 2. केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल कितने रन बनाए हैं?
उत्तर: विलियमसन ने अपने 16 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में 378 मैचों में कुल 19,346 रन बनाए हैं। वह न्यूजीलैंड की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
प्रश्न 3. केन विलियमसन ने टेस्ट क्रिकेट में कितने रन बनाए हैं?
उत्तर: केन विलियमसन ने अपने टेस्ट करियर में 110 मैचों में 54.59 की औसत से कुल 9,515 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 33 शतक और 38 अर्धशतक दर्ज हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।
प्रश्न 4. केन विलियमसन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल कितने शतक हैं?
उत्तर: केन विलियमसन के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर) में कुल 48 शतक दर्ज हैं। उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में 33 शतक और वनडे (ODI) क्रिकेट में 15 शतक लगाए हैं।
प्रश्न 5. क्या केन विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने कोई आईसीसी (ICC) ट्रॉफी जीती है?
उत्तर: हां, केन विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने साल 2021 में भारत को हराकर पहली आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब जीता था। इसके अलावा उनकी कप्तानी में कीवी टीम वनडे वर्ल्ड कप 2019 और टी20 वर्ल्ड कप 2021 के फाइनल तक भी पहुंची थी।

