Tuesday, February 17

Google News Sports Digest Hindi

Sanju Samson : दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टी-20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने शानदार शतक लगाया है। इस मुकाबले में उन्होंने ताबड़तोड़ 107 रनों की पारी खेली। इसके अलावा यह संजू सैमसन (Sanju Samson) के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का लगातार दूसरा शतक भी है।

Sanju Samson
image source vis getty images

क्यूंकि इससे पहले उन्होंने पिछले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए 111 रनों की पारी खेली थी। वहीं इसके अलावा इस मुकाबले में खेलते हुए उन्होंने (Sanju Samson) अपने टी-20 करियर में 7000 रन भी पूरे कर लिए है। इसके अलावा आज हम उनकी इस पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते है।

Sanju Samson ने खेली ताबड़तोड़ पारी :-

इस समय भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है। आज यहां पर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने भारतीय पारी में केशव महाराज की पहली गेंद पर चौका और दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी शानदार फॉर्म के संकेत दे दिए।

Sanju Samson
image source vis getty images

इसके बाद फिर उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए केवल 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस अर्धशतक को बन जाने के बाद फिर उन्होंने विपक्षी गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए 47 गेंदों में अपने शतक को भी पूरा कर लिया। इसके बाद वह इस मुकाबले में 50 गेंदों पर 7 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 107 रन बनाकर आउट हो गए।

लगातार 2 पारियों में शतक लगाने वाले विश्व के चौथे बल्लेबाज बने संजू :-

लगातार 2 टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले संजू सैमसन (Sanju Samson) भारत के पहले और विश्व के कुल चौथे बल्लेबाज बने है। उनसे पहले इस कारनामे को फ्रांस के गुस्ताव मैकेन, दक्षिण अफ्रीका के रिले रोसौव और इंग्लैंड के फिल साल्ट ही कर चुके है।

Sanju Samson
image source vis getty images

वहीं इसके अलावा वह एक से अधिक शतक लगाने वाले चौथे भारतीय भी बने हैं। इससे पहले केवल रोहित शर्मा ने भारत के लिए सर्वाधिक 5 शतक लगाए हैं। उसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 4 शतक और केएल राहुल ने 2 शतक लगाए हैं।

टी-20 करियर में पूरे किए 7,000 रन :-

संजू सैमसन (Sanju Samson) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ यहां पर 107 रनों की पारी खेली है। वहीं अब भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बन गया हैं। क्यूंकि इससे पहले उन्होंने साल 2022 में गुवाहाटी में डेविड मिलर के नाबाद 106 रन को पीछे छोड़ दिया।

Sanju Samson
image source vis getty images

इसके अलावा अभी तक उन्होंने अपने टी-20 करियर में 282 टी-20 मैच खेले है। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने 30 की औसत से 7048 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 46 अर्धशतक भी लगाए है।

संजू सैमसन का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर :-

Sanju Samson
image source vis getty images

संजू सैमसन (Sanju Samson) ने साल 2015 में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह इस फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए लगातार नहीं खेल पाए। इसके अलावा उन्होंने अभी तक भारतीय टीम की तरफ से खेलते हुए 34 मैचों की 30 पारियों में 25.96 की औसत से 701 रन बनाए हैं। वहीं इस बीच उनके बल्ले से 2 शतक के अलावा 2 अर्धशतक भी निकले है। इसके अलावा वह अभी तक अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 4 बार शून्य पर भी आउट हुए हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version