आईपीएल 2026 को शुरू होने में भले ही अभी काफी वक्त बचा हो, लेकिन उसके पहले अब रिटेंशन और ऑक्शन के लिए ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है। फ्रैंचाइज़ी के पास रिटेंशन की आखिरी तारीख 15 नवंबर है। उसके एक महीने के बाद ऑक्शन हो सकता है। इस बार आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी अबू धाबी में हो सकती है।

संजू-जडेजा ट्रेड डील में आई रुकावट

Sanju Samson-Ravindra Jadeja Trade Deal Process Dealay
Sanju Samson-Ravindra Jadeja Trade Deal Process Dealay

हालांकि आईपीएल ऑक्शन के पहले ही ट्रेड खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। चेन्नई और राजस्थान रॉयल्स की टीम में संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा तथा सैम करन के बीच ट्रेड के लिए ऑफिशियल प्रक्रिया शुरू हो गई है। लेकिन अब इस ट्रेड में रुकावट आ गई है और अभी यह डील रुक गई है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

दरअसल, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने पिछले आईपीएल के बाद ही बता दिया था कि वो अब इस टीम के लिए नहीं खेलेंगे, जिसके चलते ही उनके ट्रेड की खबरें सामने आ रही थीं। आरआर ने कई अन्य फ्रैंचाइज़ी से ट्रेड की डील करनी चाही थी, लेकिन बात नहीं बनी, जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को संजू को ऑल-कैश डील में लेने की कोशिश की, जो कि असफल हो गई थी।

राजस्थान के पास विदेशी प्लेयर्स का स्लॉट है फुल

हालांकि उसके बाद प्लेयर्स ट्रेड का मुद्दा सामने आया। राजस्थान की टीम संजू के बदले जडेजा, शिवम दुबे, ब्रेविस और पथिराना में से किन्हीं दो को चाहती थी, जिसे सीएसके ने मना कर दिया था। उसके बाद चेन्नई और राजस्थान के बीच जडेजा और करन के बीच डील तय हुई थी और दोनों टीमों ने इसे आधिकारिक करने के लिए आईपीएल गवर्निंग काउंसिल में प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी, लेकिन अब यह ट्रेड अटकती हुई दिख रही है।

क्योंकि राजस्थान की टीम के पास विदेशी प्लेयर्स का कोटा फुल है। सैम इंग्लिश प्लेयर हैं, और जब तक रॉयल्स की टीम किसी खिलाड़ी को रिलीज नहीं करेगी, तब तक यह ट्रेड नहीं हो पाएगा।

किसी विदेशी को करना होगा रिलीज, तब ट्रेड होगी संभव

यही नहीं, इस ट्रेड का दूसरा मसला यह है कि राजस्थान रॉयल्स ने पिछले ऑक्शन में अपनी पूरी पर्स लगभग खाली कर दी थी और उनके पास मात्र 30 लाख रुपये हैं, जबकि करन को सीएसके ने 2.4 करोड़ में खरीदा था।

ऐसे में अब राजस्थान रॉयल्स की टीम श्रीलंकाई स्पिन जोड़ी महीश तीक्ष्णा और वणिंदु हसरंगा में से किसी एक को रिलीज कर सकती है। तब जाकर उनके पास पर्स और एक विदेशी खिलाड़ी का स्लॉट खाली होगा। ऐसे में आरआर की टीम को अपनी रिटेंशन लिस्ट पहले जारी करनी होगी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version