FIDE: अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ ने पूर्व विश्व शतरंज चैंपियन व्लादिमीर क्रैमनिक के खिलाफ अपने नैतिकता एवं अनुशासन आयोग में औपचारिक शिकायत दर्ज की है। क्यूंकि फिडे के अनुसार क्रैमनिक ने ग्रैंडमास्टर डैनियल नारोदित्स्की और डेविड नवारा पर बार-बार बेबुनियाद आरोप लगाए थे। नारोदित्स्की का अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में 29 वर्ष की आयु में कुछ महीने पहले अचानक निधन हो गया था। उनके खिलाफ भी पूर्व विश्व चैंपियन क्रैमनिक ने धोखाधड़ी के निराधार आरोप लगाए थे।
फिडे ने क्रैमनिक पर लगाया नैतिकता उल्लंघन का आरोप :-
पूर्व विश्व शतरंज चैंपियन और रूसी ग्रैंडमास्टर व्लादिमीर क्रैमनिक के खिलाफ अब अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) ने अपने नैतिकता एवं अनुशासन आयोग में औपचारिक शिकायत दर्ज कर ली है। वहीं अब यह कार्रवाई क्रैमनिक द्वारा कई शीर्ष खिलाड़ियों पर सार्वजनिक रूप से लगाए गए धोखाधड़ी के आरोपों के कारण की गई है।

इसके चलते हुए अब फिडे के अनुसार रूसी ग्रैंडमास्टर व्लादिमीर क्रैमनिक ने ग्रैंडमास्टर डैनियल नारोदित्स्की और डेविड नवारा पर बार-बार बेबुनियाद आरोप लगाए थे। इसके अलावा नारोदित्स्की का अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में 29 वर्ष की आयु में कुछ महीने पहले अचानक निधन हो गया। उनके खिलाफ भी रूसी ग्रैंडमास्टर ने धोखाधड़ी के निराधार आरोप लगाए थे।

इसके चलते हुए अब फिडे ने अपने बयान में कहा है कि, “अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ ने पूर्व विश्व चैंपियन और रूसी ग्रैंडमास्टर व्लादिमीर क्रैमनिक को दोषी मानते हुए फिडे नैतिकता एवं अनुशासन आयोग में औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कर ली है।”
The International Chess Federation (FIDE) has formally submitted a complaint to the FIDE Ethics & Disciplinary Commission (EDC) naming former World Champion Vladimir Kramnik as the respondent.
The referral follows concern in the chess community about repeated public allegations… pic.twitter.com/NEzVcNV5uh
— International Chess Federation (@FIDE_chess) November 11, 2025
इसके आगे अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ ने कहा है कि इस शिकायत में लगभग दो वर्षों के विवादास्पद आचरण का उल्लेख है। इसमें कई सार्वजनिक बयान और पोस्ट शामिल हैं। इसके बाद अब फिडे ने इस शिकायत को उत्पीड़न और व्यक्तिगत गरिमा के अपमान से संबंधित संभावित उल्लंघनों के रूप में देखा है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







