Wednesday, June 17

भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) ने जापान मास्टर्स 2025 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। बुधवार को खेले गए पुरुष सिंगल्स के पहले राउंड के मुकाबले में उन्होंने मेजबान खिलाड़ी कोकी वतनाबे को सीधे सेटों में 21-12, 21-16 से हराते हुए अगले राउंड में जगह बनाई। यह मुकाबला केवल 39 मिनट तक चला, जिसमें सेन ने अपने बेहतरीन नेट गेम और सटीक स्मैश से वतनाबे को कोई मौका नहीं दिया।

इस टूर्नामेंट में सातवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी लक्ष्य सेन शुरुआत से ही लय में नजर आए। पहले गेम में उन्होंने वतनाबे की गलतियों का पूरा फायदा उठाया और 21-12 से जीत दर्ज की। दूसरे गेम में वतनाबे ने थोड़ी बेहतर वापसी की कोशिश की, लेकिन सेन ने हर मौके पर लीड बनाए रखी और अंततः 21-16 से मैच अपने नाम किया।

दूसरे राउंड में किससे होगी लक्ष्य सेन की टक्कर ?

अब 24 वर्षीय लक्ष्य सेन का अगला मुकाबला सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह और कनाडा के विक्टर लाई के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। सेन इस समय वर्ल्ड रैंकिंग में 15वें स्थान पर हैं और उनके प्रदर्शन को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही है कि वे टूर्नामेंट में और आगे बढ़ सकते हैं।

किरण जॉर्ज पहले राउंड से ही हुए बाहर

जहां लक्ष्य सेन ने जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की, वहीं एक अन्य भारतीय खिलाड़ी किरण जॉर्ज को पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा। किरण को मलेशिया के जिंग होंग कोक ने 20-22, 10-21 से हराया।

इसके अलावा, मिक्स्ड डबल्स में भारतीय जोड़ी रोहन कपूर और रुथविका शिवानी गड्डे ने भी अच्छा संघर्ष किया, लेकिन वे जीत से बस एक कदम दूर रह गए। उन्होंने अमेरिकी जोड़ी प्रेस्ली स्मिथ और जेनी गाई के खिलाफ 12-21, 21-19, 20-22 से हार झेली।

दिन के अन्य मुकाबलों में एचएस प्रणय मलेशिया के जुन हाओ लियोंग के खिलाफ उतरेंगे, जबकि युवा खिलाड़ी आयुष शेट्टी का सामना चौथी वरीयता प्राप्त कोडाई नराओका से होगा। थरुन मण्नेपल्ली का मुकाबला कोरिया के ह्योक जिन जिऑन से होगा।

लक्ष्य सेन का यह प्रदर्शन उनके आत्मविश्वास और फिटनेस को दर्शाता है। पिछले कुछ महीनों में उन्होंने अपने खेल में स्थिरता लाई है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार प्रभावी प्रदर्शन किया है। उनका उद्देश्य इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करते हुए सत्र के अंत में अपने रैंकिंग पॉइंट्स को और मजबूत करना है।

बैडमिंटन से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version