Saturday, February 7

Chloe Tryon: दक्षिण अफ्रीका की ऑलराउंडर क्लो ट्रायन ने महिला क्रिकेट में ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो आज तक कोई नहीं कर पाया। उन्होंने एक ही वनडे मैच में अर्धशतक जमाया, हैट्रिक ली और कुल पांच विकेट भी झटके। आइए नजर डालते हैं उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड पर।

एक ही मैच में मचाया कहर

SAW vs SLW, Chloe Tryon created history
SAW vs SLW, Chloe Tryon created history/Getty Images

श्रीलंका के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में क्लो ने पहले बल्ले से तूफानी प्रदर्शन करते हुए 57 रन बनाए। इसके बाद गेंद से कहर बरपाते हुए हैट्रिक ली और फिर कुल 5 विकेट चटकाए। ऐसा प्रदर्शन इससे पहले किसी भी पुरुष या महिला खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं किया।

महिला क्रिकेट में पहली बार ऐसा हुआ कारनामा

क्रिकेट के इतिहास में ये पहली बार है जब किसी एक खिलाड़ी ने एक ही वनडे मैच में ये तीनों कारनामे एक साथ किए हों, फिफ्टी, हैट्रिक और उसके बाद पांच विकेट भी अपने नाम किया हो। बता दें कि, क्लो ट्रायन अब आधिकारिक तौर पर इस अनोखे रिकॉर्ड की पहली मालिक बन गई हैं।

टीम के लिए सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी

SAW vs SLW, Chloe Tryon created history
SAW vs SLW, Chloe Tryon/Getty Images

क्लो ट्रायन लंबे समय से साउथ अफ्रीका की टीम में ऑलराउंडर की भूमिका निभा रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत ये है कि वो जब भी टीम को जरूरत होती है, बल्ले या गेंद से मैच पलट सकती हैं। इस मैच में भी उन्होंने वही किया।

क्रिकेट फैंस को मिला नया हीरो

इस प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर क्लो ट्रायन की तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं। फैंस उन्हें “क्रिकेट की क्वीन” कह रहे हैं। उनका ये कारनामा यंग क्रिकेटर्स के लिए भी बड़ी प्रेरणा बन गया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version