Wednesday, February 11

Full Schedule of ICC Women’s World Cup 2025 Matches at Holkar Cricket Stadium: होलकर क्रिकेट स्टेडियम भारत के मध्यप्रदेश राज्य के इंदौर में है। यह स्टेडियम मध्यप्रदेश क्रिकेट टीम और एम.पी. महिला टीम का होम ग्राउंड है। इस स्टेडियम को पहले महारानी ऊषाराजे के नाम से भी जाना जाता था।

होलकर स्टेडियम का इतिहास

2006 में इस स्टेडियम का उद्घाटन हुआ था, यहाँ पर मध्यप्रदेश के अधिकांश रणजी ट्रॉफी मैचों और दलीप ट्रॉफी मुकाबलों की मेज़बानी भी की जाती है। केरल टस्कर्स ने भी 2011 में अपने कुछ आईपीएल मैच इसी मैदान पर खेले थे। इस स्टेडियम में एक साथ 30,000 दर्शक बैठ सकते हैं। इस मैदान पर 2025 वीमेंस वर्ल्ड कप के 5 मुकाबले खेले जाने हैं।

होलकर स्टेडियम की पिच और मैदान की जानकारी

होलकर स्टेडियम बल्लेबाज़ों के अनुकूल माना जाता है। यह पिच अच्छी उछाल और गति प्रदान करती है, जिससे इस ग्राउंड पर शॉट्स लगाना काफ़ी आसान होता है। हालाँकि तेज़ गेंदबाज़ों को नई गेंद से इस मैदान पर सहायता मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच आमतौर पर बल्लेबाज़ों के लिए ज़्यादा अनुकूल होती जाती है। यह एक उच्च स्कोरिंग ग्राउंड है।

होलकर स्टेडियम में खेले गए अंतरराष्ट्रीय मैचों के आँकड़े

इस ग्राउंड पर वनडे फ़ॉर्मेट की बात करें तो यहाँ कुल 7 मैच खेले जा चुके हैं। इस स्टेडियम में पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 5 मैचों में जीत हासिल की है और पहले गेंदबाज़ी करते हुए 2 मैचों में जीत मिली है। होलकर क्रिकेट स्टेडियम का पहली पारी में औसत स्कोर 331 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 260 रन है। यहाँ पर उच्चतम टोटल रिकॉर्ड 418/5 और न्यूनतम टोटल रिकॉर्ड 217/10 है। इस ग्राउंड पर सबसे बड़ा रन चेज स्कोर 294/5 और सबसे कम डिफेंड किया गया स्कोर 247/9 है।

महिला वर्ल्ड कप 2025 में होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच

वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में होलकर क्रिकेट स्टेडियम में कुल 5 मुकाबले खेले जाएंगे। इस मैदान पर AUSW बनाम NZW, NZW बनाम RSAW, INDW बनाम ENGW, AUSW बनाम ENGW और AUSW बनाम RSAW के मैच खेले जाएंगे। इस ग्राउंड पर भारतीय महिला टीम को फ़ैन्स का सपोर्ट भी उनके उत्साह को बढ़ाएगा।

ICC Womens World Cup 2025 में Holkar Cricket Stadium में खेले जाने वाले मैच

समय मुकाबला मैच संख्या
दोपहर 3 बजे AUSW बनाम NZW दूसरा मैच
दोपहर 3 बजे NZW बनाम RSAW 7वां मैच
दोपहर 3 बजे INDW बनाम ENGW 20वां मैच
दोपहर 3 बजे AUSW बनाम ENGW 23वां मैच
दोपहर 3 बजे AUSW बनाम RSAW 26वां मैच

महिला वर्ल्ड कप 2025 लाइव मैच कैसे देखें

भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर वर्ल्ड कप 2025 के मैचों का प्रसारण होगा। वही मोबाइल पर मैच JioStar ऐप से देखा जा सकता है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version