Wednesday, February 11

विमेंस वर्ल्ड कप अब धीरे-धीरे अपनी समाप्ति की ओर जा रहा है। भारतीय टीम ने अपने घर में हो रहे इस टूर्नामेंट में अब तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसके चलते वह पॉइंट्स टेबल में ऊपर बनी हुई है और अब उनका अगला मुकाबला 19 अक्टूबर को टूर्नामेंट की दूसरी सबसे सफल टीम इंग्लैंड से है। यह मैच इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारत के समय के अनुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा। इंडिया और इंग्लैंड की शुरुआत तो अच्छी हुई है, लेकिन इस मुकाबले में किसका पलड़ा भारी रहने वाला है, यह सबसे बड़ा सवाल है। तो चलिए नज़र डालते हैं दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर।

इंडिया और इंग्लैंड वीमेंस के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

INDW vs ENGW Women Head To Head Record
INDW vs ENGW Women Head To Head Record

वीमेंस क्रिकेट में इंग्लिश टीम का पलड़ा इंडिया के ऊपर थोड़ा सा भारी है। दोनों टीमों ने आपस में 78 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें इंग्लैंड ने 40 मैचों में जीत दर्ज की है, तो वहीं इंडिया ने 36 मुकाबलों में बाज़ी मारी है। नतीजों के लिहाज़ से दोनों टीमों के बीच काफी कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

INDIA ENGLAND
78 Total Match 78
36 Won 40
40 Lost 36
2 No Result 2

वीमेंस वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड

वीमेंस वनडे में दोनों टीमों के बीच मुकाबले काफी टक्कर के हुए हैं, जिसमें लगभग बराबर जीत दर्ज की गई हैं। जबकि, वीमेंस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड का पलड़ा थोड़ा भारी है। इंग्लैंड और इंडिया ने अभी तक इस टूर्नामेंट में 11 बार आमना-सामना किया है, जिसमें 7 बार इंग्लिश टीम ने, तो 4 बार भारतीय टीम ने बाज़ी मारी है।

INDIA ENGLAND
11 Total Match 11
4 Won 7
7 Lost 4
0 No Result 0

दोनों टीमों के बीच हैं कड़ी टक्कर

इंडिया वीमेंस का वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 333 रन है, जो कि उन्होंने साल 2022 में कंटरबरी में हुए मुकाबले में बनाया था। वहीं अगर लोएस्ट स्कोर की बात की जाए, तो वह 59 रन है, जो कि भारतीय टीम ने साल 2002 में सेंट सेवियर में बनाया था।

इंग्लैंड वीमेंस का वनडे में इंडिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 305 रन है। उन्होंने यह टोटल साल 2025 में चेस्टर-ले-स्ट्रीट में हुए मुकाबले में बनाया था। वहीं उनके लोएस्ट टोटल की बात करें, तो वह 50 रन है, जो साल 2005 में सिलचर में बनाया था।

हाईएस्ट स्कोर 333/5
इंडिया लोवेस्ट स्कोर 59/10
हाईएस्ट स्कोर 305/10
इंग्लैंड लोवेस्ट स्कोर 50/10

दोनों टीमें दर्ज करना चाहेंगी जीत

इंडिया वीमेंस की टीम ने अपने घर में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में परिस्थितियों का फायदा तो उठाया ही है और इसके साथ उन्हें अपने होम क्राउड का भी भरपूर सपोर्ट मिला है। जबकि, इंग्लिश टीम को भी सबकॉन्टिनेंट में खेलने में खासी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ रहा है, इसलिए मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version