Wednesday, February 11

वर्ल्ड कप 2025 अब मिडल फेज में पहुंच चुका हैं जहाँ से सभी टीमों के लिए हर एक मुकाबला काफी महत्वपूर्ण हो गया है। टीम इंडिया ने अब तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया हैं और उनकी निगाह अब पॉइंट्स टेबल के टॉप में जाने की हैं। अपने घर में हो रहे इस टूर्नामेंट में टीम को कंडीशन और फैंस का पूरा सपोर्ट मिला हैं।

इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड कप से पहले ख़राब फॉर्म से जूझ रही थी और मैच जीतने के लिए तरस रही थी लें जैसे ही यह टूर्नामेंट शुर हुआ वो लगातार टीमों को धराशाई करने में लगी हुई हैं। पहले ही मुकाबले में उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप फाइनलिस्ट साउथ अफ्रीका को मात्र 69 रन पर ढेर कर दिया हैं।

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा। इस मैच के लिए टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप इस मुकाबले को लाइव कैसे देख सकते हैं।

इंडिया बनाम इंग्लैंड वीमेंस के बीच मैच कहाँ खेला जाएगा?

Where and How to Watch India vs England Match Live for Free in India
Where and How to Watch India vs England Match Live for Free in India

दरअसल, इंडिया और इंग्लैंड वीमेंस के बीच वर्ल्ड कप 2025 का यह मुकाबला इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच का टॉस 2:30 बजे होगा जबकि मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।

इंडिया बनाम इंग्लैंड वीमेंस के मैच का फॉर्मेट?

इंडिया और इंग्लैंड वीमेंस का मैच वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। यह लीग स्टेज का अहम मुकाबला हैं जिसमें दोनों टीमें जीत दर्ज करना चाहेंगी।

भारत में इंडिया बनाम इंग्लैंड वीमेंस का लाइव प्रसारण कहां देखें?

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टेलीविजन पर इंडिया बनाम इंग्लैंड वीमेंस के मैच का प्रसारण जायेगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

इसके अलावा, आप हिंदी कमेंट्री के लिए Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD पर स्विच कर सकते हैं। इसके अलावा, अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के लिए Star Sports 1 Tamil, Star Sports 1 Telugu और Star Sports 1 Kannada जैसे चैनल देख सकते हैं।

इंडिया बनाम इंग्लैंड वीमेंस की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

इंडिया बनाम इंग्लैंड वीमेंस के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर लाइव मैच देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी होगा।

इंडिया बनाम इंग्लैंड वीमेंस फ्री में कैसे देखें?

जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी इंडिया बनाम इंग्लैंड वीमेंस के मुकाबले का मजा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।

वर्ल्ड कप 2025 के लिए इंग्लैंड की टीम

नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एम अर्लट, टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, हीथर नाइट, एम्मा लैम्ब, लिन्सी स्मिथ, डैनी व्याट-हॉज।

वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारत की टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, उमा छेत्री, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version