Thursday, June 18

Test cricket: क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को हम टेस्ट क्रिकेट के नाम से जानते हैं। इस समय पाकिस्तान क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को हरा दिया है। इन दोनों के बीच यह मैच लाहौर में खेला गया था। वहीं इस मैच में पाकिस्तानी स्पिनर नोमान अली ने कुल 10 विकेट लिए हैं। इस मैच की पहली पारी में उन्होंने 6 विकेट और दूसरी पारी में 4 विकेट लिए हैं। उनकी शानदार गेंदबाजी के चलते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम अपनी दूसरी पारी में केवल 183 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। इस बीच आइए 21वीं सदी में सर्वाधिक 5 विकट हॉल लेने वाले पाकिस्तानी स्पिनरों के बारे भी जान लेते हैं।

1. यासिर शाह :-

इस सूची में पहले पायदान पर दाएं हाथ के लेग स्पिनर यासिर शाह का नाम आता है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल 48 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 31.38 की गेंदबाजी औसत के साथ 244 विकेट लिए थे।

Yasir Shah
Yasir Shah

वहीं इस दौरान उन्होंने 16 पारियों में 5 विकेट हॉल लिए थे। जबकि उनका पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 41 रन देते हुए 8 विकेट लेना रहा है। इसके अलावा उन्होंने केवल 33 मैचों में ही 200 विकेटों का आंकड़ा छू लिया था। इसके चलते हुए वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले सबसे तेज गेंदबाज भी बने थे।

2. दानिश कनेरिया :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर पूर्व दिग्गज पाकिस्तानी स्पिनर दानिश कनेरिया का नाम आता है। उन्होंने भी अपने पूरे टेस्ट करियर में कुल 61 टेस्ट मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 34.79 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 261 विकेट लिए थे।

Danish Kaneria
Danish Kaneria

वहीं इस बीच उन्होंने 15 पारियों में 5 विकेट हॉल भी लिए थे। जबकि इस पूर्व लेग स्पिनर ने 2 मैचों में 10 या अधिक विकेट लिए थे। इसके अलावा उनका एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 77 रन देकर 7 विकेट लेना रहा था। जबकि उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी करियर में 1,024 विकेट भी लिए थे।

3. सईद अजमल :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर सईद अजमल का नाम आता है। उन्होंने साल 2018 में अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। इस पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर ने अपने पूरे टेस्ट करियर में कुल 35 टेस्ट मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 178 विकेट लिए थे।

Saeed Ajmal
Saeed Ajmal

इसके अलावा उन्होंने 10 पारियों में 5 विकेट हॉल लिए थे। वहीं इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 55 रन देते हुए 7 विकेट लेना रहा है। इसके अलावा उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर में 148 मैचों में खेलते हुए 578 विकेट लिए थे। जबकि उन्होंने साल 2015 में पाकिस्तान के लिए अपना आखिरी मैच खेला था।

4. नोमान अली :-

इस सूची में चौथे पायदान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्पिनर नोमान अली का नाम आता है। उन्होंने अपने देश के लिए पहला टेस्ट मैच साल 2021 में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के ही खिलाफ खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने कुल 20 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 38 पारियों में 24.15 की गेंदबाजी औसत से 93 विकेट लिए हैं।

Noman Ali
Noman Ali

वहीं इस दौरान उन्होंने 9 बार 5 विकेट हॉल भी लिए हैं। जबकि मैच की दोनों पारियों को मिलाकर इस स्टार स्पिनर ने अभी तक 3 बार 10 विकेट भी लिए हैं। इसके अलावा इस पाकिस्तानी स्पिनर ने अपने करियर में सबसे ज्यादा विकेट (24) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ लिए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version