Monday, February 2

Test cricket: क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को हम टेस्ट क्रिकेट के नाम से जानते हैं। इस समय पाकिस्तान क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर सेनुरन मुथुसामी ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ काफी शानदार गेंदबाजी की है। क्यूंकि इस अफ्रीकी स्पिनर ने पाकिस्तान की पहली पारी में 6 विकेट लेकर विपक्षी टीम को जल्दी आउट करने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं इस मैच में उन्होंने अपने युवा टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया है। इस बीच आइए पाकिस्तान में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।

1. पॉल एडम्स, साल 2003 :-

इस सूची में पहले पायदान पर पूर्व दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर पॉल एडम्स का नाम आता है। उन्होंने साल 2003 में लाहौर टेस्ट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की पहली पारी में 128 रन देकर 7 बल्लेबाजों को आउट किया था। वहीं यह उनके टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी साबित हुआ था।

Paul Adams
Paul Adams

तब उनकी शानदार गेंदबाजी के बावजूद पाकिस्तान की टीम ने पहली पारी में 401 रन बनाए थे। इसके बाद पाकिस्तान की दूसरी पारी के दौरान एडम्स ने केवल एक ही विकेट लिया था। इसके बाद अंत में इस मैच को पाकिस्तान की टीम ने 8 विकेट से जीत लिया था।

2. शॉन पोलाक, साल 2003 :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज तेज गेंदबाज शॉन पोलाक का नाम आता है। उन्होंने भी साल 2003 में ही फैसलाबाद टेस्ट मैच में पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में 78 रन देकर 6 विकेट लिए थे। तब इस मैच को दक्षिण अफ्रीका की टीम ने ड्रा खेला था।

Shaun Pollock
Shaun Pollock

वहीं इस मैच में पोलाक ने शीर्षक्रम में कप्तान इंजमाम उल हक समेत प्रमुख बल्लेबाजों के विकेट लिए थे। इस मैच में उनकी घातक गेंदबाजी के चलते हुए पाकिस्तान की पहली पारी 348 रन पर ही सिमट गई थी। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान की दूसरी पर में भी एक बल्लेबाज को आउट किया था।

3. सेनुरन मुथुसामी, साल 2025 :-

इस सूची में अब तीसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर सेनुरन मुथुसामी का नाम आ गया है। इस मैच में उन्होंने कुल 32 ओवर गेंदबाजी की थी। इसमें उन्होंने 117 रन देकर 6 बल्लेबाजों को आउट करके पवेलियन भेजा था।

Senuran Muthusamy
Senuran Muthusamy

इस मैच में उन्होंने इमाम-उल-हक, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान, नोमान अली, साजिद खान, और शाहीन अफरीदी के विकेट लिए थे। वहीं टेस्ट क्रिकेट में यह उनका पहला 5 विकेट हॉल भी है। इस मैच में उनकी शानदार स्पिन गेंदबाजी के चलते हुए ही पाकिस्तान ने पहली पारी में सभी विकेट खोकर 378 रन बनाए थे। इस मैच में उनके अलावा प्रेनेलन सुब्रायेन ने भी 2 विकेट ली थी।

मुथुसामी के प्रथम श्रेणी करियर का 16वां 5 विकेट हॉल :-

अभी हाल ही में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और पाकिस्तान की टीम के बीच पहला टेस्ट मैच खेला गया था। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज मुथुसामी ने पहली पारी में कुल 6 विकेट लिए थे। इसके अलावा यह उनका प्रथम श्रेणी करियर का कुल 16वां, 5 विकेट हॉल भी था। वहीं उन्होंने अभी तक के प्रथम श्रेणी करियर में कुल 270 विकेट भी लिए हैं। इस मैच को पाकिस्तान की टीम ने जीता था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version